{"_id":"69e7b734a6df0f6b270c6ae4","slug":"magic-loader-overturns-after-tire-bursts-in-kant-two-vegetable-vendors-dead-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171246-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांट में टायर फटने से पलटा मैजिक लोडर, दो सब्जी विक्रेताओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांट में टायर फटने से पलटा मैजिक लोडर, दो सब्जी विक्रेताओं की मौत
विज्ञापन
कांट के खपटी गांव में रोते बिलखते खुशीराम के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांट / कुर्रियाकलां। शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे पर जश्नपुर गांव के पास सब्जी से भरी मैजिक लोडर टायर फटने से पलट गया। हादसे में कांट थाना क्षेत्र के गांव बबौरी निवासी 44 वर्षीय रामप्रकाश और खपटी गांव निवासी 60 वर्षीय खुशीराम की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सब्जी विक्रेता रामप्रकाश और खुशीराम आसपास के गांवाें के रहने वाले हैं। वह जलालाबाद मंडी से सब्जी लाकर साप्ताहिक बाजार में बिक्री करते हैं। मंगलवार की सुबह दोनों रतनापुर गांव निवासी धर्मेंद्र और करमौली गांव के रामदास के साथ सब्जी लेने गए थे। वहां से सब्जी खरीदकर मैजिक लोडर में लोडकर घर की ओर चल दिए।
शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे पर सुबह करीब दस बजे जश्नपुर गांव की पुलिया के पास अचानक वाहन का टायर फट गया। तेज रफ्तार गाड़ी पर चालक अचानक से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित मैजिक सड़क पर पलट गया। हादसे में मैजिक में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर राकेश मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान रामप्रकाश और खुशीराम ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
रामप्रकाश की कच्ची गृहस्थी की पत्नी पर आई जिम्मेदारी
बबौरी गांव निवासी रामप्रकाश की काफी कच्ची गृहस्थी है। उनके छह बच्चे हैं। एक की शादी हुई, जबकि पांच के हाथ पीले करना शेष हैं। परिवार का पालन-पोषण वह सब्जी बेचकर करते थे। वह रोजाना ही मंडी से सब्जी लाते थे और संबंधित क्षेत्र की बाजार में जाकर बिक्री करते थे। उनकी मौत के बाद बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी पर आ गई। दूसरी ओर खपटी गांव के खुशीराम की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तिलक में जाते समय हादसे में युवक की मौत, दो घायल
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी 28 वर्षीय मोहित की बाइक में कार से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
मोहित मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को वह अपने दो साथियों के साथ हरदोई जिले के टोडरपुर रसूलपुर में रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते में कार से बाइक में टक्कर लगने से तीनों गिरकर घायल हो गए। तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां मोहित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से मां कुसुमा देवी व पत्नी रोशनी देवी बिलख पड़ीं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन कारों और बाइक की टक्कर में एक घायल ने दम तोड़ा
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव रामपुर कलां में तीन कारों और एक बाइक की टक्कर में गंभीर घायल लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव बरबर निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र कुमार ने इलाज को ले जाते समय दम तोड़ दिया।
सोमवार रात 11 बजे गांव रामपुर कलां में अरुण कुमार की कार और सिंधौली के गांव गरबापुर के पुनीत कुमार की बाइक टकरा गईं थी। हादसे में पुनीत और कार सवार लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव बरबर के अरुण, अरुण के पिता राजेंद्र, थाना मैगलंगंज के गांव सपहा के बांकेलाल, रामगोपाल, पंकज घायल हो गए थे। कार सवार एक बरात में खुटार के गांव सिहुरा खुर्द कलां जा रहे थे। कुछ देर बाद दो अन्य कारें भी दुर्घटनाग्रस्त कार से टकरा गई थीं। हादसे में घायल 13 लोगों में पांच को सीएचसी भेजा गया था। अन्य ने निजी डॉक्टर से इलाज कराया था।
सीएचसी से राजेंद्र, बांकेलाल और पुनीत को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। इलाज को शाहजहांपुर ले जाते समय राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले गए। सूचना पर पसगवां पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X