सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heatwave Alert Issued, Arrangements Forgotten

Shahjahanpur News: लू का अलर्ट जारी कर भूल गए इंतजाम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heatwave Alert Issued, Arrangements Forgotten
मोहल्ला कच्चा कटरा मोड़ के पास खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम विभाग से चार दिन तक भीषण लू चलने का अलर्ट जारी होने के बाद भी बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य इकाइयों पर तैयारियां आधी-अधूरी हैं। इनके अलावा गला तर करने के लिए वॉटर कूलर और हैंडपंप भी टेंडर प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। प्याऊ लगाने और वाटर मिस्ड सिस्टम लगाने की प्रक्रिया भी परवान नहीं चढ़ सकी है।
Trending Videos

लू से बचाव के लिए पिछले महीने 18 मार्च को डीएम ने कार्ययोजना तैयार कराई थी। लू से बचाव के लिए हथौड़ा चौराहा पर वाटर मिस्ट सिस्टम का प्रयोग करने तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, ठंडे पानी के लिए मटके और शेल्टर होम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से चार दिन तक लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया। पहले दिन तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। लू से लोग बेहाल रहे, लेकिन प्रशासन की तैयार कार्ययोजना का कहीं पर अमल होता दिखाई नहीं दिया।
--
गला तर करना मुश्किल
गर्मी में पानी पीने के लिए लगे हैंडपंप बदहाल हैं। नगर निगम क्षेत्र में 2881 हैंडपंप हैं। इसमें सर्वे के आधार पर 130 हैंडपंप रिबोर करने के लिए चिह्नित किए गए। अब तक इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। खराब वाटर कूलर सही करने का भी टेंडर नहीं हुआ है। अफसरों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में अभी एक माह का समय लग सकता है।
--
लू से बचाव को स्वास्थ्य इकाइयों में आधी-अधूरी तैयारियां

लू चलने के बाद भी राजकीय मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य इकाइयों पर आधी-अधूरी तैयारियां की गई हैं। ऐसे में मरीज आने पर उसे समय से उपचार मिलना मुश्किल है।

मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में काफी संख्या में मरीज उमड़े, लेकिन उनके सापेक्ष पंखे नहीं लगने से वे परेशान दिखे। इसी तरह वार्डों में पंखों से गर्म हवा निकलने के कारण गर्मी से राहत नहीं मिली। मरीजों के अनुसार, वार्ड पूरी तरह से कवर्ड होने के चलते घुटन महसूस होने लगती है। यहां पर मरीजों के लिए ठंडे पानी का इंतजाम भी नहीं मिला। अधिकतर नलों में सामान्य पानी ही निकल रहा था। और तो और महिला बर्न वार्ड में एसी तक नहीं लगा था।

जलालाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लू से बचाव के लिए आठ बेड डाले गए हैं, लेकिन कूलर नहीं लगा है। अधीक्षक सोमेश्वर अग्निहोत्री ने बताया कि बिजली लाइन में तकनीकी कमी के चलते कूलर हटा दिया गया। संवाद

जैतीपुर। सीएचसी पर हीट वेब से बचाव की पूरी तैयारी नहीं है। मंगलवार को पहुंचने पर बेड के आसपास कागज की पर्ची के टुकड़े पड़े मिले। कूलर भी जमीन पर रखा मिला। उसके स्टेंड तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। संवाद

--
पुवायां और खुटार में बनाए गए वार्ड

पुवायां। सीएचसी में लू वार्ड में पांच बेड डलवाए गए हैं। कूलर और पंखे भी लगवाए गए हैं। ओआरएस समेत लू से संबंधित दवाएं भी वार्ड में रखी गई हैं। इसी तरह खुटार में दो बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि लू वार्ड में सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। उन्होंने सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर न निकलें। कोई समस्या होने पर तत्काली सीएचसी आकर इलाज कराएं। संवाद

--
लू से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था कराई जा रही है। नगर निगम को निर्देश दिए गए है कि हैंडपंप और वाटर कूलर शीघ्र ठीक कराए। लोगों को राहत देने के लिए शेल्टर रूम बनाने की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर

मोहल्ला कच्चा कटरा मोड़ के पास खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

मोहल्ला कच्चा कटरा मोड़ के पास खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

मोहल्ला कच्चा कटरा मोड़ के पास खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

मोहल्ला कच्चा कटरा मोड़ के पास खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed