{"_id":"6a42d62616e8fdfa550f4eb3","slug":"monkey-cuts-off-power-people-left-in-distress-amidst-scorching-heat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177539-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदर ने गुल की बिजली, भीषण गर्मी में लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदर ने गुल की बिजली, भीषण गर्मी में लोग हुए बेहाल
विज्ञापन
निगोही में विद्युत उपकेंद्र के सामने धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। गोविंदगंज उपकेंद्र की एलटी की लाइन बंदरों के लटकने के कारण आपस में टकरा गई। इसके चलते बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो उठे। अन्य जगहों पर भी फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई।
रविवार की शाम सात बजे गोविंदगंज उपकेंद्र के एलटी की लाइन पर बंदर के झूलने के कारण तार आपस में टकरा गए। इसके चलते टाउन हाल फीडर बंद हो गया। रात आठ बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसी तरह अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के कच्चा कटरा फीडर की बिजली शाम छह बजे बंद हो गई। 11 केवीए लाइन पर कार्य होने के कारण फीडर को बंद करना पड़ा। साढ़े सात बजे बिजली आने पर लोगाें ने राहत की सांस ली। इसी उपकेंद्र के केरूगंज फीडर से भी आपूर्ति रात साढ़े दस बजे बंद कर दी गई। यह भी डेढ़ घंटे के बाद बहाल हो सकी।
बहादुरगंज उपकेंद्र के कृष्णनगर कॉलोनी क्षेत्र में रात 11 बजे बिजली चली गई, जो करीब 12 बजे बहाल हो सकी। इसी उपकेंद्र के चमकनी करबला इलाके में सुबह करीब सात बजे एक फेज की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट दूर कर विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराई। लगातार हो रही बिजली की आवाजाही से लोगों में नाराजगी बनी रही। अधिशासी अभियंता शहर आरपी सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से लाइनें गर्म होने के चलते फॉल्ट आ रहे हैं।
विज्ञापन
--
तीन फीडरों में बांटने पर भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति
सेहरामऊ दक्षिणी। बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों को बेहतर बिजली देने के लिए तीन फीडरों में बांटने के बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं होने से लोग बेहद नाराज हैं। लोगों ने एसई को पत्र भेजकर सुधार कराने की मांग की है।
उपकेंद्र से जुड़े गांवों को पहले सिर्फ दो फीडर से बिजली दी जा रही है। इस कारण दोनों फीडर ओवरलोडिंग से अक्सर खराब होते थे। इसे देखते हुए एक नया फीडर बनाया गया। वर्तमान में सभी 150 गांवों को टाउन फीडर सहित कनेंग और कहेलिया फीडर से बिजली दी जाती है, लेकिन शाम सात बजे से लेकर देर रात तक कटौती लागू कर दी जाती। क्षेत्र के संजीव कुमार सिंह, चंदन, अंशुल सिंह, अर्जुन सिंह, तस्लीम खां, ललित अग्निहोत्री आदि उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र जाकर 24 घंटे में मात्र तीन-चार घंटे बिजली दिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता प्रमोद राजपूत के अनुसार, बादशाहनगर उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता को सभी फीडरों पर विद्युत भार की निरंतर जांच कर उन्हें ओवरलोडिंग से बचाने और पर्याप्त बिजली आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
--
बिजली संकट के विरोध में विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
मीरानपुर कटरा। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से चरमराई बिजली आपूर्ति के विरोध में तमाम उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र जाकर वहां हंगामा करके नारेबाजी की। साथ ही आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर कर्मचारियों को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मोहल्ला बिल्लीगंज, ताहवरगंज, अहिरान, नादिरशाह और सराय में लंबे समय से लो-वोल्टेज, अघोषित कटौती और बार-बार फीडर खराब होने से बिजली बहुत कम मिल रही है। खैरपुर गांव में भी लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर और गांव के लोगों ने उपकेंद्र पर जाकर प्रदर्शन किया। वहां मौजूद एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आपूर्ति में सुधार कराने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को शांत किया। एसडीओ ने बताया कि खैरपुर में हाईटेंशन लाइन ठीक कराई जा रही है। प्रदर्शन में संतोष गंगवार, राजीव गंगवार, सुमित सिंह, आसिम हुसैन उर्फ गुडडे, हाजी शाहनवाब खां, मोहतशिम खां, दिलशाद हुसैन आदि शामिल रहे। संवाद
-- -- -
बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाकियू का अनशन जारी
निगोही। बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में किसानों के साथ विद्युत उपकेंद्र के सामने सोमवार को चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा।
अनशन पर भाकियू के मंडल महासचिव देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में रामनाथ वर्मा, श्रीकृष्ण, लक्ष्मण प्रसाद और माधुरी देवी बैठे। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद राजपूत ने उनसे वार्ता कर बिजली लाइनों में सुधार और ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने आदि कामों के लिए पांच दिन का वक्त मांगा था, लेकिन अब तक बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका। यूनियन के मंडल महासचिव के अनुसार मंगलवार तक ज्ञापन के अनुरूप सभी कार्य नहीं कराए जाने पर बुधवार से आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। संवाद