सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Motorcycle Collides with Bovine; Woman Dies, Husband Injured

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle Collides with Bovine; Woman Dies, Husband Injured
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हरदोई मार्ग पर रोजा थर्मल पॉवर प्लांट के पास शनिवार को गोवंशीय पशु से बाइक टकराने से सिंधौली थाना क्षेत्र के मूड़ा हारिस गांव निवासी 52 वर्षीय मीना देवी की मौत हो गई। उनके पति विष्णु गिरि घायल हो गए।
Trending Videos




परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम विष्णु गिरि अपनी पत्नी मीना देवी के साथ किसी रिश्तेदार की मौत की सूचना पर बाइक से हरदोई जा रहे थे। आरसी मिशन थाना क्षेत्र में हरदोई रोड पर पहुंचते ही किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक गोवंशीय पशु से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। देर रात उपचार के दौरान मीना देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि मृतका की तीन बेटी व एक बेटा है।
-----------------------
ट्रक की टक्कर लगने से घायल महिला की मौत

खुदागंज। सड़क हादसे में घायल इंदरपुर गांव की रहने वाली 60 वर्षीय सकीना की उपचार के दौरान घर पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सकीना सात जनवरी को बाइक से अपने बेटे के साथ खुदागंज आ रहीं थीं। कुचई घाट स्थित मनु गंगा के पास पहुंचते ही ट्रक की टक्कर लगने से वह बाइक से गिरीं और पहिये से उनका पैर कुचल गया था। हादसे में उनके बेटे काे मामूली चोट आई। तब से सकीना का घर पर ही उपचार चल रहा था। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है। संवाद
-------------------------------
हादसे में घायल प्रधान के ससुर ने दम तोड़ा

निगोही। साइकिल से शनिवार की रात घर लौट रहे रेभा की ग्राम प्रधान ऊषा देवी के ससुर 75 वर्षीय शिवस्वरूप यादव लिपुलेख-भिंड हाईवे पर टिकरी रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आए एक ई-रिक्शा की साइड लग जाने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जा रहे थे, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
ग्राम प्रधान के पति धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक शिवस्वरूप यादव शनिवार की शाम किसी काम से साइकिल से टिकरी गए थे और वहां से रात करीब आठ बजे लौटते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सहमति लेकर पोस्टमाॅर्टम कराए बगैर शव को घरवालों को सौंप दिया। रविवार को दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
------------------
बाइक की टक्कर लगने से बालक गंभीर रूप से घायल
तिलहर। मंसूरपुर गौंटिया गांव में रविवार को सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा शुभम कुमार का पुत्र कृष्णा उधर से निकली एक बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बालक को बेहोशी की हालत में छोड़कर बाइक लेकर उसका चालक भाग गया। परिजन घायल बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed