{"_id":"6a6e47793900bab0c20f60e7","slug":"murder-accused-escapes-police-custody-shot-in-the-leg-kant-jalalabad-highway-blocked-for-eight-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-180596-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस हिरासत से भागा हत्यारोपी, पैर में लगी गोली... आठ घंटे ठप रहा कांट-जलालाबाद हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस हिरासत से भागा हत्यारोपी, पैर में लगी गोली... आठ घंटे ठप रहा कांट-जलालाबाद हाईवे
Sun, 02 Aug 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कांट थाने के सामने जाम के दौरान मृतक गौतम के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट (शाहजहांपुर)। कांट के मोहल्ला प्रह्लादपुर कमलनैपुर निवासी साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य (20) की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी समीर ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस बीच एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी। चाकू के हमले में सिपाही देवेंद्र भी घायल हो गए। दूसरी ओर सभी आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर करने और मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे परिजन-ग्रामीणों के साथ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, हिंदू रक्षक दल व हिंदू शेर सेना ने करीब आठ घंटे तक कांट-जलालाबाद हाईवे जाम रखा। कई लोगों ने बाजार भी बंद करा दिया और धार्मिक स्थल के गेट पर पत्थर भी फेंके।
शुक्रवार की रात साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्य की दिलावरपुर के पास गढ़ी पूर्वी निवासी समीर ने अपने साथियों के साथ चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घायल गौतम को दूर फेंकने जा रहे थे। तभी जिंदों वाली पुलिया के पास लोगों ने उन्हें पशु चोर समझकर शोर मचा दिया। इसके बाद वे गौतम को सड़क किनारे फेंककर भागने लगे। लोगों ने समीर को पकड़कर पीट दिया।
देर रात गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल ने समीर व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आधी रात के बाद पुलिस आरोपी समीर को लेकर घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए दिलावरपुर जिंदों वाली पुलिया के पास पहुंची। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को जंगली घास से उठाकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए भागने का प्रयास किया। इस बीच आरक्षी देवेंद्र के बाएं हाथ में जख्म हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के आत्मरक्षार्थ चलाई गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद घायल आरक्षी और आरोपी समीर को कांट सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, पूर्वाह्न 11:45 बजे ग्रामीणों के साथ परिजन व हिंदूवादी संगठनों के लोग कांट थाने के सामने पहुंचे और जाम लगा दिया।
सीओ सदर शुभम वर्मा और एसडीएम सदर प्रभात राय पहुंचे और लोगाें को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर करने, मकान बुलडोजर से ध्वस्त कराने की मांग की। इस बीच आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और करीब एक बजे बाजार की दुकानें बंद करा दीं गईं।
कस्बे में शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगने दी गई। बवाल बढ़ने पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ मदनापुर, जलालाबाद, खुदागंज, रोजा, चौक कोतवाली आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उनकी एक न सुनी। इस बीच करीब साढ़े तीन बजे पोस्टमॉर्टम के बाद मौके पर लाए गए शव को भी सड़क पर रख दिया गया। परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार से मना कर दिया। शाम छह बजे एसपी सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे और थाने के अंदर वार्ता हुई। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ की राहत राशि की अनुशंसा करके आख्या भेजने, शीघ्र राहत राशि दिलाने, आरोपियों के घर पर नगर पंचायत से विधिक कार्रवाई कराने व अवैध घरों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। तब 7:45 बजे शव हटाकर जाम खोला गया। दूसरी ओर आरोपी समीर को जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- --
यूट्यूब पर देखा वीडियो, काफिर को मारने में मिलती है जन्नत
- आरोपी समीर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसके साथियों का भी पता लगा रही है। परिवार के चार-पांच सदस्यों को हिरासत में लेकर वारदात से संबंधित जानकारी जुटा रही है। बताते हैं कि आरोपी ने हत्या करने से 18 घंटे पूर्व यूट्यूब पर वीडियो देखा था कि काफिर को मारने पर जन्नत नसीब होती है।
-- -- -- -- -- -
परिजन बोले- आरोपियों के मारे जाने पर ही मिलेगा दिल को सुकून
- मृतक के चाचा लालाराम ने कहा कि भाई चंद्रपाल बटाई पर खेती करते हैं। शुक्रवार की सुबह भतीजे गौतम ने खेत पर जाकर गन्ना व धान की फसल में दवाई लगाई, फिर दो बजे के बीच बाइक से काम पर चला गया। रात में भतीजे की हत्या की सूचना मिली तो यकीन नहीं हुआ। आरोपी ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। वायरल वीडियो में आरोपी ने कहा था कि गौतम ने उसकी बहन के साथ गलत किया, तभी वारदात को अंजाम दिया। पता चला है कि आरोपी की बहन की उम्र अभी सात-आठ साल है। आरोपियों को मारा नहीं जाता तब तक दिल को सुकून नहीं मिलेगा। लालाराम ने नाराजगी जताई है कि जब वह परिवार के साथ थाने पहुंचे तो आरोपी के पक्ष में एक पूर्व चेयरमैन कई लोगों के साथ वहां मौजूद था।
-- -- -- -- -- -- -
नवंबर में होनी थी गौतम की शादी
- इकलौते बेटे गौतम मौर्य की मौत से बेहाल पिता चंद्रपाल ने बताया है कि उनकी चार बेटियाें में छोटी बेटी दीक्षा को छोड़ बेटी रोली, पूजा, हिमांशी की शादी हो चुकी है। बेटे की तिलहर की रहने वाली युवती के साथ शादी तय थी। तारीख तय नहीं हुई थी लेकिन शादी नवरात्र बाद नवंबर में होनी थी। चंद्रपाल ने बताया कि बेटे व उनके परिवार का कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। आरोपी ने बेटे पर निराधार आरोप लगाए हैं। बेटे के किसी से कोई संबंध नहीं रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चाकू से 17 वार कर की गई हत्या
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, गौतम के शरीर पर चाकू के 17 वार पाए गए हैं। चाकू के सर्वाधिक नौ वार गौतम के सिर पर किए गए हैं। गर्दन पर चार, पेट पर तीन और सीने पर एक वार किया गया। इससे वह खून से लथपथ हो गया था। शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस से शव ले जाने के लिए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजाम किया था, लेकिन परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। वह शव को एंबुलेंस से नहीं ले जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले गए। शव कांट थाने के गेट पर पहुंचने पर परिजन भड़क गए। उन्होंने शव को ट्रॉली से उताकर सड़क पर रख दिया। पुलिस ने समीर के पिता लियाकत, चाचा सलीम, चचेरा भाई राजा को हिरासत में ले रखा है।
-- -- -- -- -- -
हत्या से पूर्व इंस्टाग्राम पर की पोस्ट, 31 जुलाई को मार दिया
- गौतम ने 12 जुलाई को एक युवती की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दी थी। जानकारी होने पर युवती के चचेरे भाई समीर ने गौतम से फोटो हटाने को कहा था, लेकिन गौतम ने फोटो नहीं हटाया था। 15 जुलाई को गौतम और समीर के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार रात दुकान से लौट रहे गौतम से समीर ने रास्ते में लिफ्ट मांगी और खेत में बैठे साथियों संग मिलकर घटना को अंजाम दिया। हत्या से पूर्व समीर ने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाया था। इसमें लिखा है 31-07-2026 को मार दिया। इससे साफ है कि पूर्व योजना के तहत गौतम की हत्या की गई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी की इसी पोस्ट को उसने नात के साथ लगाया था।
-- -- -- -- -- -
मां बोली : बेटे के हत्यारों को चाकू से ही मारा जाए
- इकलौते बेटे गौतम की मौत से उसकी मां सत्यवती की आंख के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। थाने के सामने धरने पर बैठीं सत्यवती कई बार बेहोश हो गईं। उनका कहना है कि जिस तरह उनके बेटे के शरीर को चाकू से गोद दिया गया, ठीक वैसे ही हत्यारों को भी मारा जाए।
-- -- -- -- -- -- -
आरोपी के मकान को कराया खाली, पुलिस बल तैनात
- ग्रामीणों की नाराजगी देखते हुए मोहल्ला गढ़ी पूर्वी में आरोपी के घर को पुलिस ने खाली करा दिया है। साथ ही उसकी रिश्तेदारों का भी मकान खाली करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का करीब 45 से 50 लोगों का परिवार है। पुलिस ने मकानों पर ताला लगाते हुए मोहल्ले में पुलिस बल भी तैनात कर दिया है।
-- -- -- -- -- --
जाम के चलते रूट किया गया डायवर्ट
- गौतम की हत्या के बाद दूसरे दिन उनके परिजनों ने कांवड़ मार्ग पर थाना गेट के सामने जाम लगा दिया। पांच किलोमीटर जलालाबाद रोड और पांच किलोमीटर तक शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम के चलते पुलिस ने बरेली मोड़ और जलालाबाद से वाहनों के आने-जाने का रूट डायवर्ट कर दिया। बरेली मोड़ पर वाहनों को रोककर तिलहर होते हुए रवाना किया गया।
-- -- -- --
गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच को एसडीएम को दिया ज्ञापन
गौतम मौर्य की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह के नेतृत्व में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता से मिले। उन्होंने ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत राजपूत, अंकित यादव, अन्नू सिंह सहित संगठन के कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। जांच में सारे तथ्य सामने आएंगे।
सौरभ दीक्षित, एसपी