सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Natural sunlight described as essential for bones.

Shahjahanpur News: प्राकृतिक धूप को बताया, हड्डियों के लिए जरूरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Natural sunlight described as essential for bones.
विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में हड्डी रोग निवारण शिविर शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दयानंद योग केंद्र पर पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
इस बीच डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा को योग सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें मुकुट और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि यदि हड्डियों को स्वस्थ रखना है तो लोगों को लगातार वातानुकूलित कमरों में रहने की आदत छोड़कर प्राकृतिक धूप का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि धूप से शरीर में विटामिन-डी का निर्माण होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या सक्सेना ने भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद विभिन्न योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। प्रदीप गुप्ता ने पैरों की सूक्ष्म क्रियाओं, सुधीर मिश्रा ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र, डॉ. विनोद मिश्रा ने भुजाओं की सूक्ष्म क्रियाएं कराईं। डॉ. देशबंधु ने गहरी लंबी श्वासों, बलराम गुप्ता ने अनुलोम-विलोम कराया। सत्य प्रकाश तिवारी ने प्रार्थना कराई। जिला उपप्रधान डॉ. मयंक भूषण पांडे, राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----------------
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए लगाया शिविर
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जैतीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के योग वेलनेस सेंटर ने किया।

यह कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सिराज अहमद और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रवींद्र कुमार सागर के मार्गदर्शन में हुआ। योग प्रशिक्षक ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन और कुर्सी आसन जैसे विभिन्न योगासन शामिल थे। प्रतिभागियों को प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। उन्हें योग के लाभों और नियमित अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed