{"_id":"69765a87d2d00b2b04018065","slug":"npl-titans-defeated-capitals-by-four-wickets-in-the-second-semi-final-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163932-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएल : दूसरे सेमीफाइनल में टाइटंस ने कैपिटल्स को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएल : दूसरे सेमीफाइनल में टाइटंस ने कैपिटल्स को चार विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर चल रही निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) में रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में निगोही टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निगोही कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के यूनुस अंसारी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस जीतकर टाइटंस ने पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए निगोही कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। कैपिटल्स की ओर से कमरुल हसन ने नाबाद 34 रन बनाए और हमीद खां ने 24 रन का योगदान दिया। टाइटंस की ओर से रवि और यूनुस मंसूरी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
इसी टीम के कामरान अंसारी को दो विकेट मिले। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी टाइटंस की शुरुआत लड़खड़ा गई, लेकिन रुद्र की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने मात्र 21 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के लगाकर 40 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा सुधीर सिंह ने 24 और विकेटकीपर रमीज खां ने 22 रन की अहम पारी खेली।
अंत में टाइटंस ने 17.4 ओवर में मात्र छह विकेट खोकर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया। एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने मैन ऑफ द मैच यूनुस को पुरस्कृत किया। इस जीत के साथ टाइटंस ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टाइटंस का नाइटराइडर्स से 31 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा। मैच के दौरान एनपीएल के पूर्व चेयरमैन राजेश सिंह, शाहिद हुसैन आदि तमाम दर्शक मौजूद रहे।
-- -- --
आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीते गए दो मैच
पुवायां। सूर बाबा मैदान पर पुवायां प्रीमियर लीग में रविवार को हुए दोनों मैच रोमांचक रहे। मैचों में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दर्ज की गई।
पहला मैच इटौली इलेवन और बसंतापुर इलेवन के बीच खेला गया। इटौली के कप्तान अतुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इटौली की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। सुमित ने 29 और हिमांशु ने 23 रनों का योगदान दिया। बसंतापुर के मोहित ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बसंतापुर की टीम के छह विकेट गिर चुके थे। बसंतापुर की टीम को आखिरी गेंद पर छह रन की जरूरत थी। उनके खिलाड़ी ने छक्का मारकर मैच को जितवा दिया। विश्वास ने 49 और मोहित ने 21 रनों का योगदान दिया। विश्वास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच राइजिंग इलेवन और वैभव इलेवन पुवायां के बीच खेला गया। वैभव इलेवन के कप्तान वैभव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। राकिब ने 58, सूरज ने 22 रन बनाए। राइजिंग के खिलाड़ी विकास ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग इलेवन की टीम नौ विकेट पर 138 रन बना लिए। अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। खिलाड़ी अशोक ने लगातार दो छक्के लगाकर टीम को विजय दिला दी।।
विकास ने 22, अजय ने 25 रन बनाए। वैभव के खिलाड़ी काबिल ने तीन विकेट लिए। अशोक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों मैचों में अंपायरिंग हीरा और गौरव मिश्रा, स्कोरिंग दिनेश और कमेंटरी गोविंद अवस्थी और क्षितिज ने की। 27 जनवरी रघुनाथपुर इलेवन और जीसी क्लब के बीच मैच होगा। संवाद
Trending Videos