{"_id":"6a1d6d83ae906586ab0083ea","slug":"officials-failed-to-arrive-to-receive-the-memorandum-for-two-hours-bku-workers-staged-a-sit-in-in-protest-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-174963-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो घंटे तक ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो घंटे तक ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
पुवायां के राजीव चौक पर धरने पर बैठे भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो- 21
तहसील प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, 15 जून से आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं के सूचना देने के बाद भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे। विरोध में कार्यकर्ताओं और किसानों ने राजीव चौक पर आकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। तब जाकर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
सोमवार को जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता डाक बंगला परिसर में एकत्र हुए। ज्ञापन देने के लिए डाक बंगला परिसर में दो घंटे तक अधिकारियों का इंतजार किया गया, लेकिन किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने के कारण कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राजीव चौक पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने एसडीएम, नायब तहसीलदार को ज्ञापन लेने के लिए कई बार कॉल की, लेकिन अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए।
थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। ज्ञापन में दलेलापुर में स्कूल के पास से शराब की दुकान हटवाने, सकरापुर में प्राथमिक स्कूल के पास वाली रोड सही कराने, राजीव चौक पर डिवाइडर बनवाने सहित कई मांगे की गई हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर 15 जून तक उनकी समस्याओं का समाधान हुआ तो धरना-प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos