{"_id":"6a1d6beefb890ff1860986ad","slug":"video-meritorious-students-honored-in-shahjahanpur-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, पदक पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, पदक पाकर खिले चेहरे
Mukesh Kumar
Updated Mon, 01 Jun 2026 04:54 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान विकास भवन सभागार में किया गया। ददरौल विधायक अरविंद सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने हाईस्कूल व इंटरमीडियट के छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशिस्त पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस बीच अमर उजाला की ओर से भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सोमवार सुबह 11 बजे प्रारंभ हुए समारोह में अतिथियों व छात्र-छात्राओं ने लखनऊ में हुए समारोह का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद मेधावियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य अनिल सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, श्याम बाबू दीक्षित आदि मौजूद रहे। आभार डीआईओएस हरिवंश कुमार ने व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।