सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Republic Day, our beloved tricolor flag was hoisted with pride and honor.

Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा प्यारा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
On Republic Day, our beloved tricolor flag was hoisted with pride and honor.
कलक्ट्रेट परिसर में आयो​जित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व अर्द्ध सरकारी संस्थाओं व शिक्षण संस्थाओं में शान के साथ तिरंगा फहराया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति के तराने पेश किए। इस दौरान पुलिस लाइन में भव्य परेड में पुलिसकर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर अनूठी छटा बिखेरी।
Trending Videos


रिजर्व पुलिस लाइन में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने झंडा फहराया। वित्तमंत्री ने एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में सीओ साइबर परेड कमांडर प्रथम शुभम वर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया, फिर मंच से गुजरी परेड की सलामी ली। इसके बाद वित्तमंत्री ने महाकुंभ प्रयागराज सेवा मेडल-2025 से एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ जलालाबाद व सीओ पुवायां को नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार व एसओजी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न (रजत) से सम्मानित किया। उत्कृष्ट सेवा के लिए द्वारिका प्रसाद को सम्मानित किया। साथ ही एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति, योग प्रतिभा प्रदर्शन, धनुर्विद्या प्रतिभा कार्यक्रम, जादूगर की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा, सीडीओ अपराजिता सिंह आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने झंडा फहराने के बाद सभी को भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखने और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर एवं उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, विनीत मिश्र आदि मौजूद रहे।

--
शिक्षण संस्थानों में भी रही कार्यक्रम की धूम

श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ में प्रधानाचार्य डॉ.मेघना मेहंदीरत्ता की निगरानी में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने पुलिस अधिकारी, तीनों सेना के प्रमुख, डॉक्टर, किसान का स्वरूप धर तालियां बटोरी। आकांक्षा हाईस्कूल में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने झंडा फहराया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ.मोहसिन हसन खां ने महात्मा गांधी व भारत माता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद ध्वज फहराया।
मुमुक्षु शिक्षा संकुल परिसर में मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. आरके सिंह भी मौजूद रहे। श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, दलेलगंज में प्रबंधक नियुक्ति प्राधिकारी संजीव शुक्ला ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्य ब्यूटी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला।

बीएस पब्लिक स्कूल में निदेशक शालिनी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रधानाचार्य एससी रॉय ने झंडा फहराया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। बच्चाें ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति दी। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय, उप प्रधानाचार्य बसंत त्रिवेदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गर्ग ने संबोधित किया। ऑल सेंट्स स्कूल में डायरेक्टर सचिन बाथम व प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी ने झंडा फहराया। संत कृपाल अकेडमी में प्रबंध निदेशक सुशील रस्तोगी ने झंडा फहराया।

डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेश शर्मा ने झंडा फहराया। प्रबंध समिति की शशिबाला गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ.राखी मिश्रा मौजूद रहे।
--
एनसीसी बटालियन में फहराया गया झंडा

25 यूपी एनसीसी बटालियन में कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने झंडा फहराया। एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। एडम आफिसर कर्नल आनंद शर्मा, सूबेदार मेजर सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संरक्षक सीए संजय सक्सेना ने प्रताप एन्क्लेव में झंडा फहराया। जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सक्सेना, पवन सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे। आयुध वस्त्र निर्माणी के प्रशासनिक भवन में मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत एस डोईफोड़े ने झंडा फहराया।
--
बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
भाजपा सदर मंडल के तत्वावधान में शहीद पार्क स्थित ओपन ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्र, पार्षद राजेश गंगवार, मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना, शिवा सक्सेना आदि मौजूद रहे।

--
देशभक्ति से ओत-प्रोत तरानों पर थिरके छात्र-छात्राएं
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन व युवक बिरादरी की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार की शाम को अमर रहे गणतंत्र हमारा कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके। विजेताओं को बीएसए दिव्या गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में नामदेव बाल विद्या मंदिर, सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल, आर्य महिला इंटर कॉलेज, गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, ताल डांस अकादमी आदि के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धूम मचा दी। इस मौके पर डॉ. स्वप्निल यादव, पवन सिंह, राजीव कृष्ण अग्रवाल, नितेश गुप्ता, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, डॉ. पुनीत मनीषी, निकहत परवीन और दपिंदर कौर मौजूद रहीं।
प्रबुद्ध चेतना समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय तिरंगा महोत्सव का आयोजन गन्ना किसान संस्थान के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डाॅ. बिपिन मिश्र, प्रोफेसर डाॅ. नोमान, डाॅ. पीके कपिल, बौद्ध आचार्य तोताराम, समिति के अध्यक्ष कवि ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने विचार रखे। संवाद

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं नृत्य प्रस्तुत हुए। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed