{"_id":"697907dd0354aee22b00eca6","slug":"organizations-have-erupted-in-protest-against-the-new-ugc-regulations-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-164052-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में भड़के संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में भड़के संगठन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जनराज्य फ्रंट इंडिया कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में संगठन भड़क गए हैं। संगठनों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर विरोध जताया। सरकार से इसको वापस लेने की मांग की।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह ने कहा कि यूजीसी पूरी तरह सवर्ण विरोधी है। कानून से सवर्ण छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा तथा जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सवर्ण समाज के छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मांग की गई कि इसको वापस लिया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष युवाशक्ति रवि सिंह चौहान, जगवीर सिंह, अरविंद, सचिन चौहान, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
जनराज्य फ्रंट इंडिया ने कलक्ट्रेट में सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय मीरा पांडेय ने कहा कि जनवरी में जारी की गई यूजीसी को भारत के राजपत्र में अधिसूचित कर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जो कि अत्यंत गंभीर असंवैधानिक है।
इसका जनराज्य फ्रंट इंडिया संगठन मुखर विरोध करता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा, महासचिव जरार खां, पं.अंजुम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान उदयवीर सिंह, अमित प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
-- --
ग्राम पंचायत अधिकारी ने समर्थन में लिखी पोस्ट, नोटिस जारी
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार ब्लॉक में तैनात एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने सोशल मीडिया पर यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में पोस्ट डाल दी। इस पर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के अध्यक्ष अवनीश मिश्र और प्रदेश संगठन मंत्री कमल दीक्षित ने खुटार के बीडीओ डॉ. आशीष सिंह को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। अवनीश मिश्रा ने बताया कि उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन को डीडीओ को भेजा गया है। डीडीओ ऋषिपाल ने बताया कि इस संबंध में बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई के संबंध में विचार किया जाएगा। संवाद
Trending Videos