सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passenger Train to Run Up to Alamnagar Starting May 15

Shahjahanpur News: 15 मई से आलमनगर तक जाएगी पैसेंजर ट्रेन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passenger Train to Run Up to Alamnagar Starting May 15
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 15 मई से 23 जून तक लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते शाहजहांपुर से चलने वालीं चार ट्रेनों को आलमनगर तक चलाया जाएगा। इसी तरह बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
Trending Videos

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि विकास कार्य के चलते ब्लॉक लिए जाने की वजह से गाड़ी संख्या 54337 व 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर, 54331 व 54332 बालामऊ लखनऊ पैसेंजर को आलमनगर तक चलाया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 15 मई से 23 जून तक आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान लखनऊ स्टेशन का ठहराव निरस्त रहेगा व आलमनगर व उतरेटिया स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा। यात्रा प्रारंभ करने से पहले गाड़ियों की स्थिति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 पर प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed