{"_id":"69cfc69e5d26d787520eac9b","slug":"poles-erected-right-in-the-middle-of-the-access-path-farmer-left-wandering-in-an-effort-to-have-them-removed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-169697-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चकमार्ग के बीच में लगा दिए खंभे...हटवाने के लिए भटक रही किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चकमार्ग के बीच में लगा दिए खंभे...हटवाने के लिए भटक रही किसान
विज्ञापन
पुवायां के गांव रतनपुर कुंडा में चकमार्ग पर लगे बिजली के खंभे। स्रोत : पीड़ित
विज्ञापन
पुवायां। गांव रतनपुर कुंडा में चकमार्ग पर लगे बिजली के दो खंभों को हटवाने के लिए महिला किसान ढाई साल से अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुकी है लेकिन कहीं से कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब परेशान होकर महिला ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर खंभे हटवाने की मांग की है।
गांव रतनपुर कुंडा निवासी रामचरन की पत्नी मीरा देवी ने दिए गए पत्र में बताया कि उनके खेत पर जाने के लिए चकमार्ग है। नौ दिसंबर 2023 को बिजली निगम के कर्मचारियों ने चकमार्ग पर खंभे लगवाने के लिए गड्ढे खुदवाने शुरू किए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर विरोध किया लेकिन उन्होंने चकमार्ग पर खंभे लगा दिए।
इसके बाद कई अधिकारियों से शिकायतें की लेकिन कहीं से सुनवाई नहीं हो सकी। दिसंबर 2024 को उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जिसमें बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से चकमार्ग की पैमाइश होने के बाद बाद खंभे हटवाने की आख्या लगाकर शिकायत निस्तारित कर दी।
इसके बाद मीरा देवी ने डीएम को पत्र दिया। डीएम ने चकमार्ग की पैमाइश करा दी और मिट्टी कार्य भी करा दिया गया। तब भी खंभे नहीं हटवाए गए। दो अप्रैल को मीरा देवी ने बरेली में मंडलायुक्त के यहां पहुंचकर शिकायत की। तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की गुहार की है।
-- --
प्रकरण संज्ञान में है और मौका मुआयना भी किया था। खंभे चकमार्ग के किनारे हैं। गेहूं की फसल कटने के बाद खंभों को हटवाने की कार्रवाई पूरी करा दी जाएगी।
-राजू कुमार, एसडीओ पुवायां
Trending Videos