फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations underway to take action against the agency over vehicle defects

Shahjahanpur News: वाहनों में खराबी पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Mon, 26 Oct 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take action against the agency over vehicle defects
शाहजहांपुर। कूड़ा उठान के लिए खरीदे गए ईवी वाहनों में कमी मिलने के बाद नगर निगम ने संबंधित एकेसी मोटर्स एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक वाहनों की खरीद और पार्किंग का भुगतान करने के बावजूद एजेंसी ने वाहन दुरुस्त कर निगम को नहीं सौंपे। कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी एजेंसी ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले वर्ष मई और अगस्त तथा इस वर्ष जून में करीब 4.47 करोड़ रुपये से 10-10 ईवी वाहन खरीदे थे। निगम प्रशासन का कहना है कि इनका भुगतान भी एजेंसी को कर दिया गया। वाहनों में खराबी आने पर उन्हें एजेंसी की वर्कशॉप में खड़ा कराया गया। एजेंसी ने करीब आठ लाख रुपये पार्किंग शुल्क मांगा, जिसका भुगतान भी निगम ने कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद निगम की ओर से वाहनों को दुरुस्त कराने का एस्टीमेट भेजकर नोटिस दिया गया, लेकिन एजेंसी ने वाहन देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद निगम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को वर्कशॉप से निकलवाया। निगम के तकनीकी स्टाफ की जांच में वाहनों के पुर्जों में कमी मिलने की बात सामने आई। अब मामले की जांच कराकर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एकेसी मोटर्स एजेंसी को वाहनों की खरीद और पार्किंग का भुगतान नगर निगम की ओर से किया गया था। नोटिस भेजने के बाद भी एजेंसी ने उसे नहीं लिया। इसके बाद वाहनों को वर्कशॉप से निकलवाया गया। वाहनों में कमी मिली है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- भान सिंह, अपर नगर आयुक्त
-----
नगर निगम की ओर से कोई नोटिस नहीं भेजा गया। बिना पूर्व सूचना के नगर निगम ने वाहन उठाने की कार्रवाई की है। एजेंसी की ओर से कोई गलती नहीं हुई है। बगैर पार्किंग शुल्क के नगर निगम ने वाहन उठा लिए।
- शिवम अग्रवाल, डायरेक्टर, एकेसी मोटर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed