{"_id":"6a38d53e559637c8520c5305","slug":"private-bus-overturns-while-trying-to-avoid-a-bike-on-the-highway-in-shahjahanpur-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में निजी बस पलटी, 22 बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में निजी बस पलटी, 22 बराती घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में हाईवे पर रविवार रात बारातियों से भरी बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 22 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।
बस से बरातियों से बाहर निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार रात बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 22 यात्री घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कलान थाना क्षेत्र के तिहाड़खेड़ा निवासी अनूप कुमार की बरात रविवार की रात साढ़े दस बजे जलालाबाद के गांव टिकरी जाने के लिए निकली थी। हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को बचाने के फेर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस में फंस गए थे बराती
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। पूरी तरह से बस उल्टी होने से यात्री अंदर फंस गए। शोर-शराबा सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किए। बस के दरवाजे और खिड़की से किसी तरह लोगों को निकाला। हादसे में घायल हुए 22 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, दूल्हा अनूप के चाचा बाबूराम, तहेरा भाई भूपेंद्र, शरदवीर, रिश्तेदार ओमकार, विकास आदि को चोटें आई हैं। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के फेर में हादसा हुआ है। बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।