{"_id":"6a391244e2031fc9280b3a86","slug":"video-sp-protests-at-the-collectorate-against-the-railway-notice-in-shahjahanpur-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रेलवे लाइन के किनारे झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को नोटिस, विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रेलवे लाइन के किनारे झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को नोटिस, विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 04:15 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के मेहमानशाह, अब्दुल्लागंज, बंगश, जियाखेल, गर्रा फाटक, मानूजई और यूनुसखेल क्षेत्रों में रेलवे लाइन के किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में पिछले लगभग 25 वर्षों से रह रहे लोगों को पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इसके विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम और जीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से निवास कर रहे गरीब परिवारों को उनकी जमीन और आशियाने से न हटाया जाए। इन बस्तियों में रहने वाले लोग लंबे समय से वहीं रहकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं और उन्हें हटाए जाने से उनके सामने आवास और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस दौरान नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, मोहम्मद फैजान खान, सचिन वर्मा, अभिषेक सिंह, ललित कुमार, मोहम्मद फरमान, श्लोक मौर्य, पप्पू, जामिन अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।