{"_id":"618d2894a2e7695ba636208d","slug":"priyanka-gandhi-assured-to-get-justice-after-meeting-asha-worker-there-was-a-scuffle-with-the-lady-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आशा कार्यकर्ता से मुलाकात कर प्रियंका गांधी ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन, महिला दरोगा से हुई थी हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आशा कार्यकर्ता से मुलाकात कर प्रियंका गांधी ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन, महिला दरोगा से हुई थी हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की थी। तभी आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय और महिला दरोगा के बीच हाथापायी हो गई। बाद में महिला सिपाहियों ने आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को पीट दिया था।

प्रियंका गांधी आशा कार्यकर्ता से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में नौ नवंबर को मानदेय की मांग कर रहीं आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके आने से पहले सभास्थल खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में घुसने का प्रयास कर रही थीं। इसको लेकर पुलिस और आशा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी।
विज्ञापन

Trending Videos
पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की थी। तभी आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय और महिला दरोगा के बीच हाथापायी हो गई। बाद में महिला सिपाहियों ने आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को पीट दिया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने संज्ञान लेकर ट्वीट कर आशा कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में सदर बाजार थाने में महिला दरोगा की ओर से पूनम पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ पीड़ित पूनम पांडेय समेत करीब 20 आशा कार्यकर्ता लखनऊ स्थित प्रियंका वाड्रा के आवास पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मुलाकात में प्रियंका वाड्रा ने उनसे मंगलवार को हुई घटना की जानकारी ली। इसके बाद प्रियंका वाड्रा ने पीड़ित पूनम पांडेय को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर उनको हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस आशा कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने घायल पूनम पांडेय को सहारा अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि इलाज का पूरा खर्च पार्टी वहन करेगी। जिलाध्यक्ष रजनीज गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पूनम पांडेय की कानूनी लड़ाई पार्टी की तरफ से हाईकोर्ट के वकील लड़ेंगे।