सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Programs at Hanumat Dham to Begin Today on Hanuman Jayanti

Shahjahanpur News: हनुमान जयंती पर आज से शुरू होंगे हनुमत धाम पर कार्यक्रम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Programs at Hanumat Dham to Begin Today on Hanuman Jayanti
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हनुमत धाम विसरात घाट पर एक व दो अप्रैल को दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव/ हनुमान जयंती का आयोजन किया जाएगा। समारोह में श्री रामचरित मानस अखंड पाठ, भंडारा, भजन संध्या आदि कार्यक्रम होंगे।
Trending Videos

हनुमत धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि श्री हनुमान जयंती का शुभारंभ एक अप्रैल को सुबह आठ बजे श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ से होगा। दो अप्रैल को सुबह नौ बजे से प्रभु श्रीराम के राजतिलक कार्यक्रम के बाद अखंड पाठ का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद हवन और भंडारा होगा। शाम साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुंबई से प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा व वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश को आमंत्रित किया गया है। स्वाति मिश्रा का भजन ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आएंगे’ काफी प्रसिद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed