सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway Crossing Closed Without Notice; Commuters Forced to Take a Detour

Shahjahanpur News: बिना सूचना बंद किया रेलवे फाटक, राहगीरों को लगाना पड़ रहा चक्कर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Railway Crossing Closed Without Notice; Commuters Forced to Take a Detour
विज्ञापन
तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे फाटक के बंद होने से हो रही परेशानी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे फाटक को रेलवे विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने से मंगलवार और बुधवार को राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक बंद होने के कारण लोगों को करीब 10 से 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों से निकलना पड़ा।
मंगलवार को फाटक करीब पांच घंटे तक बंद रहा, जबकि बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे से भी फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज से आने वाले कई वाहन चालक फाटक बंद मिलने पर लौटने को मजबूर हुए। लोगों का कहना है कि यदि रेलवे पहले से सूचना जारी करता तो राहगीर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के फाटक बंद होने से आम लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने रेलवे से फाटक बंद करने से पहले सार्वजनिक सूचना जारी करने की मांग की। वहीं, रेल पथ निरीक्षक अरुण सक्सेना ने बताया कि तिलहर स्टेशन के पास रेलवे फाटक बंद किए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed