सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised awareness

Shahjahanpur News: लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद कौशल के लिए किया जागरूक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness
जीएफ कॉलेज में कार्यक्रम के दोरान भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत:
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, एनएसएस व माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में जनपदस्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन जीएफ कॉलेज में किया गया। इसमें युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवाद कौशल व राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। ऐनुल हुदा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

छात्र-छात्राओं ने ‘आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ विषय पर विचार प्रस्तुत किए। संसदीय शैली में वाद-विवाद करते हुए अपनी तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रो. अलका मेहरा, डॉ. अवनीश गौतम, डॉ. नासिर, डॉ. नरेश पाल व मोहित शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ऐनुल हुदा को प्रथम, स्वर्णिमा गुप्ता को द्वितीय, विनीत कुमार को तृतीय, ललित हरि मिश्रा को चतुर्थ व कोमल पांडेय को पांचवां स्थान दिया। ये सभी विजेता प्रतिभागी आगामी सात से नौ अप्रैल तक विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम राज्य युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे।
जीएफ कॉलेज के सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. फैयाज अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करते हैं। उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवायोजना कार्यालय के शुभांकर मिश्रा, डॉ. निजामुद्दीन खान, दीपांशु, नोडल अधिकारी डॉ. रजा रसूल, डॉ. समन जेहरा जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed