फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ramlila: Shri Ganesh Puja to be held at Khirnibagh on the 8th and at OCF on the 9th.

रामलीला : आठ को खिरनीबाग और नौ को ओसीएफ में होगा श्री गणेश पूजन

Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ramlila: Shri Ganesh Puja to be held at Khirnibagh on the 8th and at OCF on the 9th.
शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला में पुतले के ढांचे तैयार करते कारीगर। संवाद
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला का आठ अक्तूबर से श्री गणेश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में रथ, लिल्ली घोड़ी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रामलीला को देखते हुए जीआईसी खेल मैदान को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ बृहस्पतिवार को गांधीगंज से निकलने वाली श्री गणेश शोभायात्रा के साथ होगा। शाम चार बजे केरूगंज स्थित श्री नृसिंह भगवान मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां हवन और मंच पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए एटा, मैनपुरी और छिबरामऊ से विशेष रूप से रथ मंगाए गए हैं। समिति के संरक्षक वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सभी से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में मेले की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मैदान की सफाई और समतलीकरण के बाद रंग-रोगन का काम कराया जा रहा है। दुकानों और विभिन्न प्रकार के झूलों को लगाने का काम शुरू हो चुका है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत निगम के कई अफसरों ने रामलीला मैदान का जायजा लिया। एसपी सौरभ दीक्षित ने ओसीएफ मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा का रोडमैप देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नए संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियां बढ़ाएंगी रामलीला का आकर्षण
रामलीला मंचन को लेकर नव चेतना कला परिषद के कलाकार पूर्वाभ्यास में विभिन्न प्रसंगों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार पारंपरिक प्रसंगों के साथ नए संवाद, भावनात्मक प्रस्तुतियां और नए विचार भी शामिल किए गए हैं। परिषद के अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि इस बार कलाकारों के लिए नई और आकर्षक पोशाकें तैयार कराई गई हैं। मंच सज्जा का काम भी व्यवस्था समितियों की ओर से उनके मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि पारंपरिक प्रसंगों के साथ नए संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियां जोड़ी गई हैं।

--
फोटो 26
ओसीएफ रामलीला : मेले की तैयारियां तेज, सजने लगे झूले और दुकानें
शाहजहांपुर। नौ अक्तूबर से शुरू होने वाली ओसीएफ रामलीला मैदान मेले में दुकाने सजने लगी हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जा रहे हैं। यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का ढांचा तैयार करने में कारीगर जुटे हुए हैं। मेले में दुकानों और झूलों के लगने से रौनक बढ़ने लगी है। संवाद

शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला में पुतले के ढांचे तैयार करते कारीगर। संवाद

शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला में पुतले के ढांचे तैयार करते कारीगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed