{"_id":"69c97afa2d23b6c1c90bb58f","slug":"refined-oil-weight-reduced-price-increased-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-169263-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिफाइंड तेल का वजन घटा, भाव भी बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिफाइंड तेल का वजन घटा, भाव भी बढ़ाया
विज्ञापन
विनय कुमार गुप्ता, व्यापारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाड़ी में चल रहे युद्ध का असर पेट्रोलियम उत्पाद के साथ खाद्य तेलों पर दिखने लगा है। रिफाइंड तेल के भाव में वृद्धि होने के साथ ही वजन में कमी कर दी गई है। एक लीटर की जगह 750 मिलीलीटर तेल मिल रहा है। इसके भाव में वृद्धि होने से मांग घटी है। पहले से कम मात्रा में बिक्री हो रही है।
रिफाइंड तेल करीब 15 दिन पहले एक लीटर की पैकिंग में 135 से 140 रुपये में मिल रहा था। कंपनियों ने रिफाइंड की पैकिंग 750 मिलीलीटर कर दी है। इसके भाव 145 रुपये कर दिए हैं। कीमतों में करीब 20 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। पहले की अपेक्षा बाजार में इसकी खपत कम हुई है।
व्यापारियों के मुताबिक सोयाबीन का आयात अमेरिका और यूरोपियन देशों से होता है। युद्ध की वजह से कच्चे माल की आपूर्ति में कमी आने से भाव में वृद्धि हुई। इसी तरह 15 दिन पहले सरसों का तेल 165 रुपये लीटर बिक रहा था लेकिन अब 175 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
-- -
खाद्य पदार्थों के भाव बढ़े
रसोई गैस और फ्यूल की किल्लत के चलते बाजार में खाद्य पदार्थों के भाव में वृद्धि हुई है। खाने की थाली में 20 रुपये का इजाफा हुआ है। चाट, पकौड़ी और समोसा आदि के भाव भी बढ़ गए हैं। आम लोगों की जेब पर महंगाई का असर पड़ने लगा है।
-- -
व्यापारियों की बातचीत
फोटो- 20
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से सोयाबीन का आयात नहीं हो पा रहा है। इससे सोयाबीन रिफाइंड के भाव में वृद्धि हुई है। कंपनियों ने पैकेट रिफाइंड की मात्रा भी कम कर दी है।
- विनय कुमार गुप्ता, व्यापारी
--
फोटो- 21
खाद्य तेलों में महंगाई बढ़ने से मांग घट रही है। पहले लोग अधिक मात्रा में खरीदते थे लेकिन अब मात्रा घटा दी है। महंगाई के असर से व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है।
- कमल गुप्ता, व्यापारी
Trending Videos