{"_id":"69790bad26593c92eb0f5129","slug":"republic-day-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-rural-areas-as-well-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-163987-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
पुवायां में भाकियू की ओर से निकाली गई रैली में शामिल किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में डाॅयरेक्टर डाॅ. रचित अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, राना पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह, द सेक्रेड हार्ट एकेडमी, सावित्री देवी महिला महाविद्यालय और प्रेमचंद स्मारक इंटर काॅलेज में प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, मारवाह मॉडर्न स्कूल में मैनेजर कमलजीत सिंह, गांव दिउरिया की दशमेश एकेडमी में अध्यक्ष करनैल सिंह और प्रबंधक बीएस महरोक, गांव गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में संस्थापक दर्शन सिंह, अध्यक्ष परमजीत सिंह और डाॅयरेक्टर बलदेव सिंह, पुवायां इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने झंडा फहराया। नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन संजय गुप्ता, नगर के चौराहा बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील ने झंडा फहराया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह और जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा में तमाम किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। अधिवक्ता अनुज मिश्रा के नेतृत्व में पुवायां इंटर कॉलेज मैदान से अर्जुन तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रवाना किया।
राजीव चौक, राजा मार्केट, सराफा बाजार होते हुए बंडा रोड पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद भंंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में शौर्य पांडे, राजकमल वाजपेयी, आलोक पंडित, प्रखर,नीरज वर्मा सहित तमाम युवाओं का सहयोग रहा।
खुटार। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मैना देवी, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में एमडी हरदेव सिंह सिद्धू, निदेशक नवदीप सिंह सिद्धू, प्रधानाचार्य राजकुमार साहू, एलएसपी स्कूल रामपुर कलां में प्रबंधक एचएल वर्मा, पीटीएल क्राइस्ट एकादमी में प्रबंधक मनोज कुमार, शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज रामपुर कलां में प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह सिद्धू, ऑक्सफोर्ड एकादमी में प्रधानाचार्य सुजीत सिंह, एमडी अशोक गुप्ता, गांव रुरा टिब्भी के संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य दिवाकर नाथ दीक्षित ने झंडा फहराया। समाजसेवी विनोद सिंह, घनश्याम गुप्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षकों और बच्चों काे शील्ड, प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
-- --
जलालाबाद। विधायक हरिप्रकाश वर्मा, आंवला के सांसद नीरज कुशवाहा व चेयरमैन शकील अहमद ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर तथा बारहपत्थर रोड स्थित शहीद अहमद यार खा की मजार पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा रोजी पब्लिक स्कूल मे डायरेक्टर संजीव पांडेय, सद्भावना एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक तबस्सुम हुसैन, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक श्याम कपूर, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में प्रबंधक प्रकाश सिंह ने झंडा फहराया। सपा के जिला उपाध्यक्ष जीवेश वाजपेयी के नेतृत्व में फर्रुखाबाद हाईवे स्थित एक इंटर काॅलेज के मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कस्बे के विभिन्न रास्तों से गुजरी। पूर्व लोकसभा प्रभारी ज्योत्सना कश्यप, करण वाजपेयी, सुरेंद्र सिंह, सिद्धांत अग्निहोत्री, आमिर हसन, अजय दीक्षित, रामजी गुप्ता, शान मोहम्मद, सुरेंद्र गुप्ता, उत्तम गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
तिलहर। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दिलीप सक्सेना की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने झंडा फहराया। चीनी मिल में जीएम शैलेंद्र अस्थाना, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने झंडा फहराया।
खुदागंज। दिव्यांश सिंह, सचिन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा ग्राम मझिला से शुरू होकर अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय वर्मा सिंह, दिनेश पाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, राघव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos