सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads were dug up for construction, forcing residents to change routes and grapple with traffic jams.

Shahjahanpur News: निर्माण के लिए खोदी सड़क, लोगों को बदलना पड़ा रास्ता, जाम से जूझते रहे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roads were dug up for construction, forcing residents to change routes and grapple with traffic jams.
दुर्गा मंदिर कॉरिडोर ​का निर्माण कार्य चल रहा धीमी गति से। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में सड़कों की खोदाई का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रविवार को संकट मोचन मंदिर से टाउन हॉल तिराहा तक सड़क की खोदाई के चलते रास्ता बंद कर दिया गया। रूट डायवर्जन के लिए कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया। रास्ता बंद होने से लोगों को लिंक मार्ग तलाशने पड़े। इस दौरान जाम से जूझना पड़ा।
Trending Videos

सीएम ग्रिड योजना के तहत अक्तूबर 2024 में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक करीब 400 मीटर लंबी ग्रीन रोड का निर्माण छह करोड़ की लागत से शुरू हुआ था। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा होना था। करीब डेढ़ वर्ष गुजरने के बाद अभी 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। काम की धीमी गति से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना का विस्तार करते हुए संकट मोचन मंदिर से सदर चौराहे तक निर्माण कार्य होना है। अभी मंदिर से टाउन हॉल मस्जिद तक खोदाई की गई है।
रविवार को मंदिर के पास सड़क की खोदाई का कार्य शुरू किया गया। ऐसे में कवि तिराहे के पास डायवर्जन का कोई संकेतक नहीं रखा। जिस वजह से लाल इमली चौराहा की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में राहगीरों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। इसके चलते महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ मंदिर के सामने सड़क पर दबाव बढ़ गया और लोगों को जाम से जूझना पड़ा। पूरे दिन लोग सड़क बंद होने से भटकते रहे।
--
धीमी गति से काम राहगीराें के लिए बना मुसीबत
लोहारों वाले चौराहा को ककरा स्थित स्मार्ट सिटी रोड से जोड़ा जाना है। प्रथम चरण में लोहारों वाले चौराहा क्षेत्र में करीब 500 मीटर क्षेत्र का चौड़ीकरण हो रहा है। अगस्त माह में कार्य को मंजूरी मिलने के बाद नवंबर माह में निर्माण शुरू हुआ था। कुछ लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया है। इसकी वजह से निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। नाले का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। अब तक महज 40 से 50 मीटर नाले की दीवारों का निर्माण हो पाया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
--
दुर्गा मंदिर के पास यू-टर्न कॉरिडोर का निर्माण भी सुस्त
शहर के चौक मंडी में दुर्गा मंदिर के पास यू-टर्न कॉरिडोर का निर्माण कार्य काफी सुस्त गति से हो रहा है। चार माह से अधिक समय बीतने के बावजूद 35 प्रतिशत काम हुआ है। करीब तीन सौ मीटर लंबाई का कॉरिडोर सवा करोड़ की लागत से बनना है। चार माह में अब तक 100 मीटर का सीसी रोड का निर्माण हो पाया है। जबकि आठ माह में इसका निर्माण कार्य पूरा होना था। अफसरों के अनुसार, नगर निगम के अतिक्रमण नहीं हटवा पाने के चलते कार्य अटका है।
-------
निर्माण कार्याें को जल्द पूरा करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए है कि तय समय में काम पूरा किया जाए। जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।
-डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

दुर्गा मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा धीमी गति से। संवाद

दुर्गा मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा धीमी गति से। संवाद

दुर्गा मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा धीमी गति से। संवाद

दुर्गा मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा धीमी गति से। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed