सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rs 40,000 Pickpocketed from a Villager

Shahjahanpur News: ग्रामीण की जेब काटकर निकाल लिए 40 हजार रुपये

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rs 40,000 Pickpocketed from a Villager
विज्ञापन
जलालाबाद। पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे घर जा रहे विश्रामनगर गांव के इच्छाराम को रास्ते बाइक पर सवार दो जेबकतरों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बिठा लिया। बाद में उनकी जेब काटकर 40 हजार रुपये निकाल लिए और उन्हें रास्ते में उतारकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

इच्छाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित पीएनबी शाखा से 20 हजार रुपये निकाले। 20 हजार रुपये पहले से उनकी जेब में थे। वह बैंक से बमुश्किल 20 कदम आगे चल पाए थे कि तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें रास्ता बताने के बहाने बरगलाकर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दूर चलने के बाद बाला जी मंदिर के पास बाइक सवारों ने उन्हें उतार दिया। बाइक से उतरने पर उन्होंने देखा कि जेब कट गई है और उसमें रखे रुपये गायब हैं। तब तक बाइक सवार जेबकतरे कांट की तरफ भाग चुके थे। कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि रास्ते पर लगे सीसी कैमरों के जरिये आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed