{"_id":"6a3d0e6f0d406a63ce084de9","slug":"satendra-from-mishripur-dies-under-suspicious-circumstances-in-khutar-while-visiting-his-maternal-grandparents-home-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177154-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ननिहाल आए मिश्रीपुर के सतेंद्र की खुटार में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ननिहाल आए मिश्रीपुर के सतेंद्र की खुटार में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मिश्रीपुर के सतेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान के पीछे पानी भरे खेत में पड़ा मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। शाहजहांपुर के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी 22 वर्षीय सतेंद्र कुमार का शव खुटार के गांव खमरिया गदियाना की देसी शराब की दुकान के पीछे खेत पर संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुटार के गांव बिजौरा बिजौरिया निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनका नाती सतेंद्र कुमार 22 जून को उनके घर आया था। 24 जून की शाम को सतेंद्र घर से बिना बताए कहीं चला गया और रात में वापस नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने सूचना दी कि सतेंद्र कुमार का शव पानी भरे खेत में पड़ा है। छोटेलाल ने सतेंद्र के पिता-मां और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर सतेंद्र के पिता राजेश कुमार, मां ईश्वरवती, भाई करन, आशीष, बहन शालिनी मौके पर पहुंचे और सतेंद्र का शव देखकर बिलख उठे।
पुलिस ने सतेंद्र के परिजनों और ननिहाल के लोगों ने घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जानकारी मिली है कि वह शराब पीने का आदी था। शराब पीकर मौत होने की आशंका है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।