{"_id":"6ade40502c78699373035dd6","slug":"shahjahanpur-veterans-defeated-mandalay-army-by-5-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188353-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर वेटरन ने मंडले आर्मी को 5 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर वेटरन ने मंडले आर्मी को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन
शाह क्लब स्थित मैदान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडले आर्मी की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। अनुज गुप्ता ने नाबाद 89 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
छावनी में स्थित मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मंडले आर्मी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 160 रन बनाए। रूपेश ने 64 और समित ने 28 रन का योगदान दिया। शाहजहांपुर वेटरन की ओर से इरफान रजा, केडी और मनोज यादव ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने 24 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अनुज गुप्ता ने नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
शुभम कपूर ने 10 और रेहान ने 18 रन बनाए। रविंद्र सिंह नौ रन बनाकर नाबाद रहे। अनुज गुप्ता की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत शाहजहांपुर वेटरन ने मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रोमांचक मुकाबले में केवीएस क्रिकेट अकादमी विजयी
शाहजहांपुर। शाह क्लब मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में केवीएस क्रिकेट अकादमी ने गुर्जर क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से शिकस्त दी। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की टीम 33.3 ओवर में 223 रन बनाकर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह चार और दीपक राजपूत 12 रन ही बना सके। इसके बाद अनिरुद्ध वर्मा ने 74 रन बनाकर पारी को संभाला। राहुल ने 22, विकास कुमार ने 23 और मधुर ने 15 रन का योगदान दिया। केवीएस की ओर से हिमांशु ने तीन विकेट लिए। ऋषभ और अमित वर्मा ने दो-दो, जबकि प्रांजल ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवीएस की टीम को शुरुआती झटके लगे। शाश्वत 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रुद्रवीर ने 47 और डीएससी प्रिंस ने 69 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। दोनों के आउट होने के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया। प्रांजल ने 46 रन की अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। केवीएस ने 34 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत दर्ज की। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संवाद