सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Son-in-law kills father-in-law with hockey and sharp weapons

Shahjahanpur News: हॉकी और धारदार हथियारों से दामाद ने ससुर को मार डाला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law kills father-in-law with hockey and sharp weapons
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/हरदोई। बहन के साथ हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के रामताल हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार ससुर की दामाद ने हथौड़ा चौराहा पर हॉकी और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह हुई घटना में अशोक की बहन भी घायल हो गई। उन्हें अल्हागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमला इतना सुनियोजित ढंग से किया गया कि अशोक को अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालने तक का मौका नहीं मिला।
Trending Videos


शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र के इस्लामगंज निवासी अशोक बाबू अग्निहोत्री (51) की बहन अलका देवी पचदेवरा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में रहती हैं। अशोक बाबू मंगलवार सुबह बहन अलका को लेकर बाइक से रामताल स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। भतीजे रोहित ने बताया कि रामताल पुलिया के पास हथौड़ा चौराहा पर पहले से मौजूद अशोक के दामाद मनमोहन मिश्रा उर्फ मन्नू ने अशोक पर अचानक हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी और धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। मनमोहन ने बचाने आई अलका को भी नहीं छोड़ा। घटना की जानकारी पर अशोक का भतीजा राेहित परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। यहां से गंभीर हालत में अशोक बाबू को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने अशोक बाबू को मृत घोषित कर दिया। अलका का इलाज अल्हागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायन ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मनमोहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

--
घर में चल रही थीं भतीजे की शादी की तैयारियां
अशोक बाबू अग्निहोत्री के बड़े भाई रामबाबू के बेटे रोहित अग्निहोत्री उर्फ गोलू के सभी कपड़े खून से सने थे। पैरों में महावर और हाथ में कंगन बंधा था। छोटे भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि घटनास्थल गांव से पांच-छह किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही सबसे पहले वह और भतीजा मौके पर पहुंचे। रोहित ने चाचा को गोद में उठा लिया। सिर बुरी तरह कुचल दिया गया था। मंगलवार को तिलक समारोह था। 21 फरवरी को बरात जानी थी। पूरा परिवार उसी की तैयारी में जुटा था।

--
अल्हागंज में दुकान मांग रहा था मनमोहन, इन्कार करने से बढ़ गया मनमुटाव

अशोक की बेटी लक्ष्मी की शादी हथौड़ा निवासी मनमोहन मिश्रा के साथ 18 अप्रैल 2024 को हुई थी। मनमोहन दिल्ली में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। जहां परिवार के साथ रहता है। भतीजे रोहित ने बताया कि मनमोहन शराब पीने का आदी था। इसकी वजह से वह लक्ष्मी को परेशान करता था। अशोक बाबू की अल्हागंज में बनी हुई दुकानों में से एक दुकान मांग रहा था। मांग पूरी न हाेने पर लक्ष्मी को ज्यादा परेशान करने लगा तो अशोक बाबू बेटी को अपने घर ले आए। लगभग ढाई माह से लक्ष्मी मायके में ही है। चर्चा है कि अशोक बाबू ने मनमोहन को एक-दो लाख रुपये ले लेने या दुकान के लिए खाली जमीन देने का प्रस्ताव दिया था लेकिन बात नहीं बनी।

--
...दिल्ली से शादी में जाने की बात कहकर निकला अंजाम दी वारदात

पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि मनमोहन बीते रविवार की शाम दिल्ली से निकला था। जिस प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में मनमोहन काम करता है वहां के उच्चाधिकारियों को बताया था कि लखनऊ में एक शादी में जाना है। सोमवार को वह गांव में नहीं दिखा। उसे पता था कि हर मंगलवार की सुबह अशोक बाबू हनुमान मंदिर में दर्शन करने रामताल जाते हैं। यही वजह है कि वह मंगलवार सुबह अपने मकान न जाकर हथौड़ा चौराहा पर रामताल जाने वाले रास्ते पर ही रुक गया। वारदात अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। गांव में उसके मकान में ताला पड़ा है।
-------------------
फोटो-1-अशोक बाबू अग्निहोत्री। फाइल फोटो

फोटो-2- लोहिया अस्पताल में शोकाकुल अशोक बाबू के परिजन। संवाद
फोटो-18- घटनास्थल पर जांच करते सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed