सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Student Council's 'Sakora' Campaign: Birds Find a Source of Water

Shahjahanpur News: विद्यार्थी परिषद का सकोरा अभियान, पक्षियों को मिला पानी का सहारा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Student Council's 'Sakora' Campaign: Birds Find a Source of Water
विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित अ​भियान के तहत कलक्ट्रेट में जल पात्र रखते एडीएम प्रशासन। स्रो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में अपने वार्षिक सकोरा अभियान के तहत पक्षियों के लिए जल पात्र रखे। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
Trending Videos


परिषद के कार्यकर्ताओं ने एडीएम के साथ मिलकर इन मिट्टी के बर्तनों में पानी भरा। इसके बाद उन्हें कलक्ट्रेट परिसर के विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर रखा। एडीएम ने अभियान की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान एबीवीपी के विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) कार्यक्रम का एक अभिन्न हिस्सा है। यह प्रतिवर्ष भीषण गर्मी के दौरान चलाया जाता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में अपने घरों की छतों, बालकनियों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed