फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Subedar Major who captured a Pakistan Army tank bid a final farewell.

Shahjahanpur News: पाकिस्तान सेना का टैंक छीनने वाले सूबेदार मेजर काे दी अंतिम विदाई

Tue, 04 Aug 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Subedar Major who captured a Pakistan Army tank bid a final farewell.
खुटार निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बख्शीश सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : Self
खुटार (शाहजहांपुर)। सन 1971 की जंग में साथियों के साथ पाकिस्तानी सेना का टैंक भारत लाने वाले नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बख्शीश सिंह (79) को सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका दो अगस्त को हार्टअटैक से निधन हो गया था। भारतीय सेना की इसी शौर्य गाथा पर बॉर्डर फिल्म भी बनी है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बख्शीश सिंह के पुत्र मंदीप सिंह और जगदीप सिंह ने बताया कि पिता उनको जंग के अक्सर किस्से सुनाते थे। पांच अगस्त 1947 को जन्मे बख्शीश सिंह 21 फरवरी 1966 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग जयपुर में हुई थी। इसके बाद उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला सेक्टर में हो गई।
विज्ञापन

दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी फौज ने अचानक हमला कर दिया। अग्रिम पंक्ति पर कमांडर मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी अपनी टुकड़ी के साथ मैदान पर डटे थे। भारतीय वायुसेना ने बमबारी की। पाकिस्तान के टैंकों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। बख्शीश सिंह के साथी पाकिस्तान के एक टैंक को भारतीय सीमा में ले आए जो आज भी उनकी यूनिट में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शाहजहांपुर से आए नायब सूबेदार संजय उरांव के नेतृत्व में नायक सुशांत सिंह, सिपाही मधुसूदन, प्रेमसागर, नितिन, सूर्यकांत ने बख्शीश सिंह काे सलामी देने के साथ सैनिक सम्मान के साथ विदाई दी। जवानों ने उनकी पत्नी सुखविंदर कौर को तिरंगा सौंपा।

खुटार निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बख्शीश सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

खुटार निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बख्शीश सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed