फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Shiva temples resounded with chants of "Bam-Bam Bhole."

Shahjahanpur News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Tue, 04 Aug 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The Shiva temples resounded with chants of "Bam-Bam Bhole."
सावन के पहले सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में घंटा बजातीं जलाभिषेक करने पहुंचीं युवतियां। संवाद - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। सावन माह के पहले सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को शिवालय बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मोहनगंज स्थित संकट मोचन मंदिर, जेल रोड स्थित शिव मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, हनुमत धाम, निगोही रोड स्थित शिव मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, मोक्षधाम स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

बंडा के सुनासिरनाथ मंदिर, कलान के पटना देवकली मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने लंबी कतार लगाकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। शाम को भी शिवालयों में बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिले के करीब 59 प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक किया जाता है। इस दौरान मंदिरों में पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जलालाबाद में सोमवार को भी लागू रहा रूट डायवर्जन
जलालाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर महाराणा प्रताप चौक (याकूबपुर तिराहे) से रूट डायवर्जन की व्यवस्था सोमवार को तीसरे दिन भी कड़ाई से लागू रही। रोडवेज की सरकारी बसों और छोटे वाहनों को छोड़कर शाहजहांपुर जाने वाले सभी ट्रक, टैंकर, कंटेनर आदि भारी वाहन बरेली हाईवे पर मीरानपुर कटरा के लिए मोड़ दिए गए। शाहजहांपुर हाईवे पर बाई लेन से कांवड़ यात्रा और दाई लेन से रोडवेज बसों सहित छोटे चार पहिया वाहन और बाइक सवार निकलते रहे।
पुलिस ने शनिवार रात से रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी थी, जो मंगलवार सुबह तक प्रभावी रखी जाएगी। रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक डीजे पर बजते भगवान भोले के भजनों के बीच कांवड़ यात्रियों का आना-जाना बना रहा। सबसे ज्यादा संख्या डाक कांवड़ यात्रियों की रही। कंधे पर कांवड़ रखकर पैदल गोला गोकर्णनाथ जाने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या आज भी अनुमान से कम रही।
मदनापुर के अवनीश पांच साथियों के साथ पांचाल घाट से छह कलशों में 101 लीटर गंगाजल के कलश कंधों पर रखकर मदनापुर के फिरोजपुर स्थित शिव धाम मंदिर जाने के लिए यहां से पैदल निकले। अवनीश ने बताया कि सुबह चार बजे वह पांचाल घाट से चले थे और नौ घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे यहां पहुंचे। संवाद
000
तिलहर के शिवालयों में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार
तिलहर। घोड़ी बाबा मंदिर वाले शिवालय, बालाजी मंदिर, मनकामेश्वर नाथ मंदिर, बंसी वाले मंदिर, थाना परिसर के मंदिरों और शिवालयों में भोर से लेकर दिन में 11 बजे तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान मंदिर समितियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं कीं। संवाद
000
सनातन धर्म फाउंडेशन की ओर से हुआ भंडारा
देवकली। बंडा-खुटार मार्ग के मझरिया घाट स्थित शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को सामाजिक संस्था सनातन धर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को पूरी-सब्जी और फल वितरित किए। व्यवस्था में डॉ. अखिलेश कुमार, समर वीर सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
000
श्रद्धा और उल्लास से निकाली भगवान शिव की बरात
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बा निवासी श्याम बिहारी के नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पहले सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान शिव की बरात निकाली गई। ढोल-बाजे के साथ शिव बरात बाबा कालसेन मंदिर, कस्बा तिराहा स्थित कालिका मंदिर के अलावा पलिया-लखनऊ हाईवे के कुतुआपुर गांव में प्राचीन मां जालिपा देवी, भैरों बाबा, काली मां तथा हनुमान मंदिरों पर पहुंची और वहां प्रसाद चढ़ाया गया। शोभायात्रा में आयोजक श्याम बिहारी समेत अनिल कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, अंकुर, आदेश, मुरली आदि शामिल रहे। संवाद

000
पटना देवकली शिव मंदिर के रास्ते में पार्किंग बनाने से लगा जाम
कलान। पटना देवकली गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने से दिन में दस बजे तक मंदिर से करीब दो किमी दूर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गईं। इस दौरान ढाई घाट से गंगाजल भरकर लाई बच्चों की टोली ने भी मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं को मंदिर मार्ग पर लगे जाम के कारण गांव तक पहुंचने में बहुत कठिनाई हुई। श्रद्धालुओं का कहना है बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे से निकले पटना देवकली संपर्क मार्ग पर संकरा होने पर भी वहां दोपहिया वाहनों की पार्किंग बना दिए जाने से आने-जाने में दिक्कत हुई। संवाद

सावन के पहले सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में घंटा बजातीं जलाभिषेक करने पहुंचीं युवतियां। संवाद

सावन के पहले सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में घंटा बजातीं जलाभिषेक करने पहुंचीं युवतियां। संवाद- फोटो : Archive

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed