फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man suicide case his accused wife says Sir, let me marry my lover before sending me to jail

UP: पति की मौत का नहीं था पछतावा, आरोपी पत्नी बोली- साहब जेल भेजने से पहले प्रेमी से करा दो मेरी शादी

Tue, 04 Aug 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar हरिओम त्रिवेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
हरिओम त्रिवेदी, संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में अनूप की आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी मनु और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया। मनु का पति की मौत का पछतावा नहीं है। उसने जेल जाने से पहले ऐसी डिमांड रखी, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
man suicide case his accused wife says Sir, let me marry my lover before sending me to jail
आरोपी मनु और उसका प्रेमी दिलीप - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव मजीदपुर के युवक अनूप को आत्महत्या के उकसाने की आरोपी पत्नी मनु और उसके प्रेमी गांव के ही दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपी मनु ने पुलिस से अजब मांग कर दी। उसने कहा कि दिलीप से उसकी शादी करा दी जाए।   

विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार, अनूप कुमार (26 वर्ष) ने 31 जुलाई की दोपहर जहर खा लिया था। एक अगस्त को अनूप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनूप के भाई अखिल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी भाभी मनु गांव के दिलीप से मोबाइल फोन पर बात करती थी और उससे संबंध रखती थी। इससे उनका भाई काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन

 
अखिल के मुताबिक भाभी और दिलीप के आत्महत्या के लिए उकसाने पर अनूप ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद चालान कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि कोर्ट से मनु और दिलीप को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनु बोली- साहब जेल भेजने से पहले करा दो दिलीप से शादी
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान मनु को इस बात को कोई पश्चाताप नहीं था कि जिस अनूप के साथ उसने सात फेरे लिए थे, वह उसके कारण जहर खाकर जान दे चुका है। अनूप की मौत का तीसरा दिन होने के बाद भी मनु गम करने के स्थान पर इस बात पर आतुर थी कि उसकी दिलीप से शादी हो जाए।
 
मनु ने थाना प्रभारी आरके रावत को बताया कि उसका और दिलीप का प्रेम प्रसंग इसी वर्ष होली से शुरू हुआ था। दिलीप ने उसे रंग लगाया और बातचीत शुरू की तो उसे दिलीप से प्रेम हो गया। पति अनूप मजदूरी करने जाता था, तो वह जब चाहती दिलीप को कॉल कर घर बुला लेती थी। 

दिलीप के परिजन भी प्रेम संबंधों के बारे में जानते थे। पति अनूप ने कई बार दिलीप से बात करते पकड़ा था और मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। 31 जुलाई को अनूप से उसे दिलीप से बात करते हुए पकड़ लिया था। अनूप ने भी दिलीप से बात की थी और कहा था कि क्या वह मनु को खुश रख पाएगा? दिलीप के हां कहने से अनूप परेशान हो गया था और पुवायां जाकर जहर खा लिया।

बोली- जेल से छूटने के बाद करूंगी शादी 
थाने में मनु से जेल भेजने से पहले दिलीप से शादी कराने की बात कही। दिलीप भी शादी करने के लिए तैयार था। पुलिस ने बताया कि इस तरह शादी नहीं हो सकती है तो दोनों ने कहा कि जेल से छूटने पर शादी कर लेंगे। अनूप की मौत का कारण बनने के बाद भी दोनों को कोई पछतावा नहीं था। 

चाचा के पास रहेगा चार साल का मासूम
अनूप और मनु का एक चार वर्ष का पुत्र है। मनु की गिरफ्तारी के बाद बच्चे को उसके चाचा अखिल को सौंप दिया गया है। मनु के जेल से आने तक बच्चा अपने चाचा के पास ही रहेगा। मनु बच्चे के लिए भी ज्यादा फिक्रमंद नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed