सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager Seriously Injured in Attack Stemming from Balcony Dispute

Shahjahanpur News: छज्जा विवाद की रंजिश को लेकर हमले में किशोर गंभीर घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager Seriously Injured in Attack Stemming from Balcony Dispute
विज्ञापन
खुदागंज। मकरंदपुर उर्फ धीमरपुरा गांव में खड़ंजा मार्ग पर छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में कुछ लोगों ने सोमवार को देर रात चौपाल पर सो रहे रामरहीस के नाबालिग पुत्र कौशल पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किशोर को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

गत रविवार को गांव के सुआलाल सड़क के किनारे अपने मकान का छज्जा निकाल रहे थे। इसका दूसरे पक्ष के संजीव और राम अवतार ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान सुआलाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी थी। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दोनों पक्षों के तीनों लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से आरोपियों को जमानत मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर तनातनी बढ़ गई। इसी दौरान सोमवार की रात करीब दस बजे दूसरे पक्ष के रामरहीस के किशोर पुत्र कौशल पर सोते वक्त हमला कर दिया गया।
राम रहीस का कहना है कि घायल बेटे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसका इलाज कराने में व्यस्त हैं और इसी वजह से अभी थाने में तहरीर नहीं दे सके। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य के अनुुसार छज्जा विवाद को लेकर पहले फायरिंग और गाली-गलौज का मामला सामने आया था। इसमें दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है। इसी मामले को लेकर देर रात फिर मारपीट होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed