{"_id":"697909a32e84a37ed80fef1a","slug":"the-body-of-a-bsc-student-was-found-hanging-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164028-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव
विज्ञापन
अभिषेक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला में बहन के घर रह रहे लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के इकघरा गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव तीसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। पैंट की जेब से बरामद हुए सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताई गई है।
परिजनाें के अनुसार, अभिषेक की मां बीना देवी का बचपन में ही निधन हो गया था। इसके बाद से अभिषेक अपनी बहन नीलम के घर रहने लगा था। बहन ही उसकी देखभाल करती थी। परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने बरेली से मेडिकल का कोर्स कर छोड़ दिया था। वर्तमान में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
उसने हरदोई के एक काॅलेज से फार्म भरा था। सोमवार की दोपहर अभिषेक ने बहन और उनके बच्चों के साथ खाना खाया, फिर चला गया। जब वह काफी देर घर पर नहीं दिखा तब बहन को उसकी चिंता हुई। कई बार अभिषेक को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब कहीं नहीं मिला, तब परिवार के लोग मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में गए।
वहां देखा तो अभिषेक फंदे से लटका हुआ था। शोर-शराबा सुन मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। तलाशी में अभिषेक की पैंट की जेब से एक मोबाइल व सुसाइड नोट मिला। इसमे लिखा था कि ‘मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। परिवार का कोई दोष नहीं है।’ अभिषेक को क्या परेशानी थी, उसने सुसाइड नोट में कोई जिक्र नहीं किया है।
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
--
कामयाबी के लिए कुछ न कुछ करता रहता था अभिषेक
मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों संग पहुंचे मृतक के भाई धीरेंद्र व उपेंद्र गुमसुम हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक भाई-बहनों में छोटा था। भाई ने तनाव जैसी कभी कोई बात नहीं बताई। भाई की हर मांग पूरी की जाती थी। भाइयों ने बताया कि भाई कामयाब होने के लिए कुछ न कुछ करता रहता था। कुछ दिन पूर्व पुलिस भर्ती का फार्म भी भरा था।
Trending Videos