{"_id":"69cec11bdb24e9134005bc47","slug":"the-children-mesmerized-everyone-with-their-pt-performance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169599-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बच्चों ने पीटी प्रदर्शन से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बच्चों ने पीटी प्रदर्शन से मोहा मन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक स्कूल शाहबाजनगर में पीटी का प्रदश्रन करने वाले बच्चों को सम्मानित करते डीएम धर्मे
- फोटो : ऊंचाहार के मनीरामपुर स्थित टेल के पास काटे गए पेड़।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर ददरौल में किया गया। बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व विशिष्ट अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचाई। राज्य स्तर पर पीटी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों ने अतिथियों के सामने प्रदर्शन किया।
डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। इसका उदाहरण यूपीपीसीएस परिणाम हैं। यहां शीर्ष 10 में से छह स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए हैं।
डीएम ने बताया कि आगामी श्रीमद्गीता भागवत के श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड स्तर पर सात मई और जिला स्तर पर 14 मई को होगा। इसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चे भाग लेंगे। विजेताओं को क्रमश: 25,000, 20,000 एवं 15,000 रुपये दिए जाएंगे। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष निपुण विद्यालय आकलन में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में आवेदन करने वालों में जनपद पूरे भारत में सुपर-50 में रहा है।
डीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। बीईओ सुरेंद्र मौर्या, प्रधान महेश चंद्र गौतम, डीसी सतीश कनौजिया, सोहन शुक्ला, डॉ.अरुण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। आभार रविंद्र पाल प्रजापति ने जताया।
मीरानपुर कटरा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रमुख मार्गों से प्रभातफेरी निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। चौराहा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर से रैली का शुभारंभ विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने किया। बीईओ हेमेंद्र सिंह, कमल कुमार, अरविंद सिंह, ओमकार, संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos