सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The cremation of the body was performed following assurances of action.

Shahjahanpur News: कार्रवाई के आश्वासन पर किया गया शव का अंतिम संस्कार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The cremation of the body was performed following assurances of action.
गुमसुम बैठे मृतक राजकुमार के परिजन। संवाद
विज्ञापन
चांदपुर। कार्रवाई के आश्वासन पर मंगलवार दोपहर खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम हंसपुर निवासी 45 वर्षीय राजकुमार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे अमित ने उन्हें मुखाग्नि दी।
Trending Videos

सोमवार की शाम घर पहुंचे शव का मृतक की पत्नी फूलमती ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। सूचना पर रात को ही पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिजन मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलमती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव निवासी लवदीप रविवार की शाम पांच बजे पति राजकुमार को ट्रैक्टर पर बैठाकर गढ़वाखेड़ा थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत ले गया था। वापसी में लवदीप की लापरवाही से पति की मौत हो गई। वहीं, इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed