सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The forest department has set up a control room and deployed a nodal officer.

Shahjahanpur News: वन विभाग ने कंट्रोल रूम बनाने के साथ नोडल अधिकारी तैनात किया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The forest department has set up a control room and deployed a nodal officer.
शाहजहांपुर वन क्षेत्र में माॅक ड्रिल करते वनकर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वन क्षेत्र को आगजनी से बचाने के लिए वन विभाग ने मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए तीन शिफ्ट में 24 घंटों के लिए ड्यूटी लगाई है। वहीं, आग से बचाव के लिए वन कर्मियों का माॅकड्रिल कराया गया।
Trending Videos

फरवरी माह से धूप की तीव्रता बढ़ने के मद्देनजर वन विभाग ने वन क्षेत्र को आगजनी से बचाने के लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की है। वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना लोग कंट्रोल रूम के नंबर 05842-240315 पर दे सकते हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कर्मचारी संबंधित रेंज को तत्काल सूचना देंगे। डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि जनपद की सदर, सिंधौली, खुटार, जलालाबाद, तिलहर रेंज में फायर उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। प्रत्येक रेंज की एक टीम को आग बुझाने के लिए नियुक्त किया गया है। इस आशय से प्रत्येक रेंज में माॅकड्रिल कराई गई।
इसमें वनकर्मियों को आग बुझाने के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा वन क्षेत्र में फारेस्ट लाइन बनाई गई है। इसमें पेड़ों के आसपास पत्तियों को हटवाकर सफाई कराई गई है ताकि अचानक आग लगने पर विकराल रूप न धारण करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed