{"_id":"69c82bb36971ef9516037fa8","slug":"the-house-and-land-of-an-accused-drug-trafficker-have-been-surveyed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169239-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी के मकान, जमीन की हुई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी के मकान, जमीन की हुई पैमाइश
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में पैमाइश करती राजस्व विभाग की टीम व मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी बरेली के फतेहगंज पूर्वी के गांव पड़ेरा निवासी बाबू उर्फ रियाज की मीरानपुर कटरा के मोहल्ला आतिशबाजान में अचल संपत्तियों की शनिवार को प्रशासन ने पैमाइश कराई। एसडीएम सदानंद सरोज के साथ पहुंचे तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने आरोपी के तीन मकानों और एक प्लाॅट समेत कई दुकानों की पैमाइश कराने के बाद अपराध से अर्जित उसकी अन्य संपत्तियों का भी रिकॉर्ड खंगाला।
आरोपी के मोहल्ला आतिशबाजान में एक मकान और खुदागंज मार्ग पर उसके शोरूम को मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाने की पुलिस स्थानीय तहसीलदार के जरिये पहले ही सीज करा चुकी है। मकान एवं दुकानों की पैमाइश के लिए सीओ ज्योति यादव सहित राजस्व विभाग के भूलेख निरीक्षक नारायण दास, लेखपाल कमलेश मिश्रा और अनुराग कुमार क्षेत्रीय थानों के पुलिस बल के साथ पहुंचे।
राजस्व टीम ने पहले लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित आरोपी के शोरूम और खुदागंज रोड पर स्थित उसके बिल्डिंग मैटेरियल के दूसरे शोरूम की पैमाइश की। बाद में मोहल्ला आतिशबाजान में उसके तीन मकानों सहित प्लाॅटों की पैमाइश कर तहसीलदार को रिपोर्ट को सौंपी।
-- --
पढ़ाई के दौरान ही तस्करों के संपर्क में आ गया था रियाज
आरोपी रियाज उर्फ का जन्म पड़ेरा गांव के मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उसके पिता सरताज खां के पास पांच एकड़ पैतृक जमीन थी। बाद में आरोपी के बड़े भाइयों सरफराज खां और मेराज खां ने गांव में और जमीन खरीद ली। तीन भाइयों में सबसे छोटा आरोपी बाबू उर्फ रियाज बरेली से स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में आ गया। दस साल पहले दिल्ली पुलिस ने उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान किया तो घरवालों ने उससे नाता तोड़ लिया। बाद में आरोपी ने मीरानपुर कटरा की एक युवती से निकाह करके तस्करी से अर्जित धन से तमाम अचल संपत्ति बना ली। उसकी इन्हींं संपत्तियों को अब पुलिस ने सीज कराया है।
Trending Videos