{"_id":"69790aa252a096112d0340fa","slug":"the-power-substation-was-shut-down-for-two-hours-after-a-rat-entered-the-incoming-panel-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164007-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से दो घंटे बंद रहा विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इनकमिंग पैनल में चूहा घुसने से दो घंटे बंद रहा विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के अब्दुल्लागंज उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुसने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब दो घंटे तक नौ हजार घरों की बिजली गायब रहने से पानी का संकट खड़ा हो गया। दूसरी ओर शाम को बारिश होने से ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई।
सुबह करीब साढ़े छह बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में चूहा घुस गया। इसके चलते पैनल में धमाका होने के साथ ही सारे फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोगों के घरों के हीटर और ब्लोअर नहीं चल सके।
सुबह बिजली कट के चलते लोगों के घराें की पानी की टंकी भी नहीं भर सकीं। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर जानकारी की तो वहां से एक घंटे में आपूर्ति आने की जानकारी दी। दूसरी ओर जेई राजेश सैनी के नेतृत्व में फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य किया गया। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
इसी तरह शाम को मौसम में बदलाव होने पर बारिश होने से उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। बिजली की आवाजाही के चलते लोग काफी परेशान रहे।
Trending Videos