सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The rain has changed the weather...leading to a drop in temperature.

Shahjahanpur News: बारिश ने बदला मौसम...ठंडक में इजाफा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The rain has changed the weather...leading to a drop in temperature.
मंगलवार शाम को बूंदाबांदी के साथ स्कूटी से जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। शाम को अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि केवल दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वायुदाब गिरा हुआ है। इससे बुधवार को भी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिख रहा है। गलन बढ़ गई है। तापमान में और गिरावट होने का अनुमान जताया जा रहा है।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। बादल होने की वजह से अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबागर गिरा हुआ है। इससे बुधवार को भी बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फसलों के लिए फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। अन्य फसलों को भी बारिश से फायदा होगा। सरसों की फसल अगर खेत में कटी पड़ी है तो उसमें नुकसान की आशंका है। सब्जियों के लिए बारिश लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed