फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft at three shops located 500 meters from the Kant police station in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: थाने से 500 मीटर की दूरी पर तीन दुकानों में चोरी, शटर काटकर चोरों ने की वारदात

Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट कस्बे में रविवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। दो सराफा समेत इन दुकानों से लाखों रुपये का माल चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। इस घटना से व्यापारियों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Theft at three shops located 500 meters from the Kant police station in Shahjahanpur
चोरों ने काटा सराफा दुकान का शटर - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट कस्बे में थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर कुर्रिया कलां मोड़ पर चोरों ने रविवार रात तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने सौ मीटर के दायरे में दो सराफा समेत तीन दुकानों से लाखों का माल पार कर लिया। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है।

विज्ञापन


रविवार की रात करीब आठ बजे दुकानें बंद हो गई थी। आधी रात के बाद चोर आशीष वर्मा की ज्वेलरी की दुकान का शटर काटकर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इससे कुछ दूरी पर प्रिंस वर्मा की दुकान का शटर तोड़कर चोर घुसे। इसी लाइन में अजय किराना स्टोर का शटर भी चोरों ने काट दिया। सुबह होने पर लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी  गई। 
विज्ञापन


सूचना पाकर इंस्पेक्टर राकेश मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डॉग क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया।  व्यापारियों के अनुसार, उनका लाखों रुपये का माल चोरी हो गया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर  प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed