{"_id":"6a70317af2287a9680064a32","slug":"video-devotees-performed-jalabhishek-in-shahjahanpur-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक
Mukesh Kumar
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:43 AM IST
Link Copied
सावन के पहले सोमवार को शाहजहांपुर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठे। शहर के त्रिलोकीनाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर और बनखंडीनाथ मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कलान स्थित पटना देवकली मंदिर व बंडा के सुनासिर मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रहीं। मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुसार, सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का अवसर होता है। इसी आस्था के साथ लोग परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।