सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   This is the condition of the metropolis: clogged drains and sewers everywhere, and water flowing on the streets.

ये है महानगर की हालत : जगह-जगह चोक नाले-नालियां और सड़क पर बह रहा पानी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
This is the condition of the metropolis: clogged drains and sewers everywhere, and water flowing on the streets.
अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महानगर बनने के बाद भी शहर की स्थिति सुधर नहीं रही। शहर में कई स्थानों पर नाले-नाली चोक होने की वजह से सड़क पर पानी बह रहा है। साल में केवल एक बार बरसात के समय नालों की सफाई होती है। इस वजह से अधिकांश समय नाले चोक ही रहते हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। मंगलवार को कई स्थानों पर नाले का पानी सड़क पर बहता नजर आया। इससे दुकानदार और राहगीर परेशान दिखे।
Trending Videos

शहर के सभी नालो-नालियों की सफाई जून में हुई थी। इसमें नगर निगम ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। नालियों के ऊपर अतिक्रमण को हटवाया गया था, लेकिन लोगों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। कुछ स्थानों पर सफाई सही तरीके से नहीं होने पाने के कारण नालियां चोक हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से नालियों से पानी निकलकर सड़क पर बहने लगा है। इसकी वजह उन दुकानदारों को परेशानी हो रही है, जिनकी दुकानों के सामने पानी भरा हुआ है। उनको और ग्राहकों को पानी से गुजरकर निकलना पड़ता है। इससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। लोग नगर निगम में इसकी शिकायत करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
--
जगह-जगह नालियाें से सड़क पर बह रहा पानी
लाल इमली चौराहा से घंटाघर की तरफ जाने वाली सड़क पर लीकेज की वजह से आसपास पानी भर जाता है। इसकी वजह से राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी दिक्कत होती है। इसी तरह से शहीद उद्यान के सामने सड़क के दोनों ओर बनीं नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से पानी भरता है। यह क्षेत्र नगर निगम कार्यालय के बगल में हैं। बावजूद इसके नगर निगम के अधिकारियों को यहां पानी भरा हुआ दिखाई नहीं देता।
लाल इमली चौराहा से निशात टॉकीज की तरफ आने वाले मार्ग पर करीब 15 दिन पहले पाइप लाइन ठीक करने के लिए गड्ढे खोदे गए थे। पाइप लाइन लीकेज होने पर पानी सड़क पर भर जाता है। इससे दुकानदारों और खरीदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खिरनीबाग श्रीराम मंदिर के पास सड़क में लीकेज हो गया है। मंदिर के पास गंदा पानी भर जाता है। इसकी वजह से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंटा चौराहा के आसपास भी नालियों से पानी बाहर निकलकर सड़क पर बहने लगता है।
--
शहर में नालों की स्थिति
- 26 बड़े नाले
- 155 छोटे नाले

--
नाले-नालियों की सफाई पर हुए थे एक करोड़ खर्च
नगर निगम ने शहर में 26 बड़े नालों की सफाई के लिए 65 लाख रुपये का टेंडर किया था। 15 जून तक सभी नाले-नालियों की सफाई की गई। इसपर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। 155 छोटे नालों की सफाई की गई। छोटे नालों की सफाई के लिए 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लगाया गया था। प्रत्येक कर्मचारी का एक दिन का मानदेय 412 रुपये तय किया गया। इस आधार पर छोटे नालों की सफाई पर 37 लाख 79 हजार रुपये खर्च किए गए।
--
लोगों की बात
नालियों की सफाई नहीं होने से अक्सर चोक हो जाती हैं। इसकी वजह से सड़क पर पानी बहने लगता है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
- आलोक वर्मा, अंटा
--
नालियों की सफाई सही से नहीं की जाती है। इसकी वजह से वे चोक हो जाती है। सफाईकर्मी अपनी मर्जी से काम करते हैं। अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।
- अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया
--
आए दिन लीकेज होने से सड़क पर पानी बहने लगता है। इसकी वजह से गंदा पानी भी सड़क पर आ जाता है। लोग गंदे पानी से निकलने के लिए मजबूर हैं।
- शिवेंदु अग्निहोत्री, कटियाटोला
--
नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस वजह से नालियां साफ नहीं हो पाती है। इससे नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी होती है।
- राजू, लाल इमली चौराहा
--
अतिक्रमण की वजह से नालियों की सफाई सही से नहीं हो पाती है। नालियों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिससे नालियों की सही से सफाई हो सके।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

अवध किशोर शुक्ला, मक्कू बजरिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed