{"_id":"6ade5ca1f333802c0100ab9c","slug":"tiles-to-be-installed-in-77-kitchens-of-council-run-schools-surveillance-via-cameras-also-planned-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188403-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों के 77 रसोईघरों में लगेंगी टाइल्स, कैमरों से निगरानी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों के 77 रसोईघरों में लगेंगी टाइल्स, कैमरों से निगरानी भी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों के रसोईघरों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत तीन सौ से अधिक छात्र संख्या वाले 77 विद्यालयों के रसोईघरों में टाइल्स लगाई जाएंगी। साथ ही मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। इससे रसोईघरों में साफ-सफाई बेहतर रखने और भोजन तैयार करने की व्यवस्था पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
जिले में कुल 2716 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें से तीन सौ से अधिक छात्र संख्या वाले 77 विद्यालयों को रसोईघरों के कायाकल्प के लिए चिह्नित किया गया है। योजना के तहत रसोईघरों में टाइल्स लगाकर उन्हें बेहतर बनाया जाएगा, ताकि भोजन तैयार करने में कर्मचारियों को दिक्कत न हो और साफ-सफाई बनाए रखना आसान हो सके।
इसके अलावा रसोईघरों में कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे मध्याह्न भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और व्यवस्था की निगरानी की जा सकेगी। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों में कार्य को कराया जा रहा है।