{"_id":"69b944b1cb20a03130059052","slug":"tractor-trolley-overturned-after-colliding-with-a-truck-on-the-highway-causing-traffic-jam-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168196-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से जाम
विज्ञापन
कार की टक्कर से घायल गांव कुर्रैया खानपुर के महेंद्रपाल। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के सामने मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे लखोहा गांंव के संजय की ट्रैक्टर-ट्राली से बरेली की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। ट्रक की टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें लदा गन्ना हाईवे पर बिखर गया। चालक जख्मी हो गया। इससे हाईवे की एक लेन पर यातायात बाधित हो गया और शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहनों की कतार लग गईं।
हाईवे पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से हाईवे पर बिखरे गन्ना को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पीछा करके कुछ दूर आगे पकड़ लिया।
बाद में ट्रक समेत उसके चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक से पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रक की टक्कर से बुग्गी क्षतिग्रस्त, किसान घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे एक धर्मकांटे के पास चीनी मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहे नरसा नगला गांव के कल्याण सिंह की बैल बुग्गी से बरेली की ओर से आ रहा एक ट्रक टकरा गया। बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर बैठे कल्याण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुग्गी में जुता एक बैल भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद ट्रक लेकर उसका चालक भाग गया। सूचना मिलने पर वहां पहुंची 112 पीआरवी पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। घायल किसान कल्याण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अज्ञात ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टायर पंक्चर होने से गन्ने भरी ट्राॅली पलटी
खुटार। गांव कढ़ैया निवासी देवेश कुमार ट्रैक्टर ट्राॅली से गन्ना लेकर खुटार आ रहे थे। गांव नगरा के पास टायर पंक्चर होने से ट्राॅली पलट गई और गन्ना रोड पर गिर गया। गनीमत रही हादसे के समय कोई वाहन ट्राॅली के पास से नहीं गुजर रहा था। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कार की टक्कर से दंपती गंभीर घायल
खुटार। गांव खानपुर कुर्रैया निवासी महेंद्र अपनी पत्नी सेंधुरी देवी के साथ बाइक से खुटार जा रहे थे। खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव सिकलापुर के पास उनकी बाइक में खुटार की ओर से जा रही कार की टक्कर लग गई। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गए। महेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग गया। दंपती काे घायल देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने घायलों को खुटार सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल
खुटार। गांव पिपरिया भागवंत निवासी प्रमोद कुमार का 20 वर्षीय पुत्र हिमांचल बाइक से खुटार आ रहा था। सौफरी गांव में सामने से आ रही बाइक की टक्कर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस से हिमांचल को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
Trending Videos