सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders Protest Over Failure to Repair Dilapidated Roads

Shahjahanpur News: जर्जर सड़कों का निर्माण नहीं होने से नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traders Protest Over Failure to Repair Dilapidated Roads
नगर निगम में प्रदर्शन करते आदर्श व्यापार मंडल  के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की जर्जर सड़कों और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर आदर्श व्यापार मंडल ने नगर निगम में नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी से समस्या के समाधान की मांग की।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने नारे लगाकर विरोध जताया। इसके बाद ज्ञापन देकर बताया कि नगर की कई सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। सड़कों के निर्माण के नाम पर केवल पैचवर्क कर खानापूर्ति की गई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन भी घटिया गुणवत्ता की है, जो आए दिन टूट जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगपत्र में नाइयों वाली मस्जिद के सामने स्थित गली की सफाई कराने, सार्वजनिक इज्जतघरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और जलालनगर बाजार में नए इज्जतघर का निर्माण कराने की मांग की गई। शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़वाने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा, तिलक राज भोला, अनीस खां, शकील अहमद, अनवार खान, अजय मोहन, आकिल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed