सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Forced to battle through traffic jams amidst 42-degree temperatures, residents across the city faced severe inconvenience.

Shahjahanpur News: 42 डिग्री तापमान के बीच जूझना पड़ा जाम से, शहरभर में लोग हुए परेशान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Forced to battle through traffic jams amidst 42-degree temperatures, residents across the city faced severe inconvenience.
राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी की यातायात व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को करीब 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोग कई स्थानों पर जाम से जूझते रहे। स्कूली छात्र-छात्राओं और आमजन तक कई स्थानों पर फंसे रहे। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
Trending Videos


डीएम ने नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई, लेकिन फिर भी व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा। मंगलवार को नगर में जाम की स्थिति को लेकर पड़ताल की गई तो स्थिति सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे राजघाट चौकी से लेकर गर्रा पुल तक भीषण जाम लगा रहा। आधे घंटे से ज्यादा समय तक तीखी धूप में फंसे लोग परेशान रहे। दोपहर करीब 12 बजे राजघाट चौकी के पास भैंसें पूरी सड़क को घेरकर निकलीं। ऐसे में इनके पीछे बाइकों, कारों, ई-रिक्शों की कतार लग गईं। इस दौरान भैंसों को हांकने वाला नदारद था। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी आई।
विज्ञापन


भैंसों की वजह से मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। लोग परेशान हो उठे। लोगों ने बताया कि भैंसों के निकलने का समय तय नहीं होने के कारण रोजाना ही जाम की समस्या बनी रहती है। डीएम ने पूर्व में भैंसों के निकलने का समय निर्धारित कराया था लेकिन अब कोई देखने वाला नहीं है।

दोपहर करीब डेढ़ बजे राजघाट से चारखंभा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जाम रहा। दोनों ओर से वाहनाें के आने की वजह से लोग फंसे रहे। जाम में स्कूली वैन, ई-रिक्शा में सवार छात्र-छात्राएं फंसे रहे। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोग परेशान रहे। किसी तरह लिंक मार्ग का सहारा लेकर लोगों ने निकलना उचित समझा।

इसी तरह दिन में करीब दो बजे जेल रोड पर कृष्णानगर के पास लोग जाम से जूझते मिले। यहां भी जाम में वाहन फंसे थे। वाहन धीरे-धीरे बढ़ रहे थे, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते यहां भी तेज धूप में परेशानी हुई।

--

जेल रोड पर रोज लग रहा जाम

जेल रोड पर लोगों को रोजाना ही जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। स्कूलों में अवकाश होने पर रोज ही स्थिति बिगड़ती है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। पिछले कई महीनों से स्थिति खराब होने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

--

शहर के लाल इमली चौराहे व कचहरी वाले मार्ग पर जाम की समस्या ज्यादा रहती है। इस मार्ग से निकलना दूभर होता है। जाम में फंसकर काफी समय खराब हो जाता है।

- पंकज तिवारी
--
अतिक्रमण हटाओ अभियान के खत्म होने के बाद व्यापारी दुकान के आगे सड़क पर सामान फिर लगा देते हैं। सड़क किनारे खड़ी कारें भी प्रमुख मार्ग पर जाम की वजह बन रही हैं।
- ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान

--कुछ चौराहों पर जाम सबसे ज्यादा लगता है। लाल इमली चौराहे पर आईटीएमएस का संचालन कराकर राहत दे सकते हैं, पर यहां पर लाइट बंद ही रहती है।
- इशरत सगीर






;--;







यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। घंटाघर से पंखी चौराहे तक वन-वे से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ई-रिक्शों का रूट निर्धारण करने पर ही राहत मिल सकती है।







-महेंद्र सिंह

;--;

जाम वाले अधिकतर प्वाइंट पर यातायात पुलिस की ड्यूटी को लगाया गया है। जहां पर जाम लगने की सूचना मिली है। उन्हें भी चिह्नित कराकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।

-शुभम वर्मा, सीओ यातायात

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

राजघाट चौकी के पास भैंसों के कारण लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed