सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transgenders assaulted and a commotion erupted at the Sadar Bazaar police station gate in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: किन्नरों के साथ हुई मारपीट, सदर बाजार थाने के गेट पर हंगामा, कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 15 Jun 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के सदर बाजार इलाके में किन्नरों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाराज किन्नरों ने थाने के गेट पर हंगामा किया। घायलों ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। 

Transgenders assaulted and a commotion erupted at the Sadar Bazaar police station gate in Shahjahanpur
किन्नरों ने थाने के गेट पर किया हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार की अशफाक नगर चौकी क्षेत्र में किन्नरों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में घायल हुए किन्नर मिंटू और उसकी साथी शिल्पी घायल हो गई। इससे नाराज किन्नरों ने थाने के गेट पर हंगामा करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल दोनों किन्नरों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।





पुराने विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़ गए। सोमवार दोपहर जब किन्नर ट्रेन से उतरकर अपने घर के पास पहुंचे। तभी दूसरे गुट ने घेरकर उन पर हमला कर दिया। उन्हें लात-घूंसों से पीटा। घायल किन्नरों का आरोप है कि पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। उनके रुपये भी छीन लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर का रहने वाला है आरोपी 
आरोपी किन्नर रामपुर का बताया जा रहा है। घटना के बाद किन्नर सदर थाने में पहुंचे और गेट पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमएनजई जलालनगर निवासी किन्नरों की गुरु खुशी ने बताया कि दूसरे गुट के किन्नरों ने मिंटू और उसकी साथी शिल्पी को पीट दिया।
विज्ञापन

 
आरोप है कि पूर्व में भी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। किन्नरों के ताली पीटने के बाद पुलिस ने घायल किन्नर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed