{"_id":"6a3295ad8b148e63b60efc38","slug":"video-in-shahjahanpur-the-dm-conducted-a-surprise-inspection-of-the-jalalabad-chc-and-found-it-locked-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में डीएम ने जलालाबाद सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, लटका मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में डीएम ने जलालाबाद सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, लटका मिला ताला
शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पहरुआ से लौटते समय जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इस दौरान वहां डाक्टर व कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। इससे नाराज डीएम ने मौके से मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांचकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी अपने निर्धारित कक्षों में मौजूद नहीं मिले। इस दौरान वहां गार्ड के अलावा वार्ड बॉय व फार्मासिस्ट उपस्थित थे। दवा लेने पहुंचे कुछ मरीज बाहर इंतजार करते हुए मिले। डीएम ने मौजूद लोगों से विभिन्न तरह जानकारी लेने के बाद वितरण रजिस्टर से दवाइयों का स्टॉक आदि चेक किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल में खलबली मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।