{"_id":"698237cd09523aa7be067801","slug":"two-vehicles-fell-into-a-ditch-on-the-side-of-the-highway-during-dense-fog-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164638-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घने कोहरे के दौरान हाईवे के किनारे खाई में गिरे दो वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घने कोहरे के दौरान हाईवे के किनारे खाई में गिरे दो वाहन
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में गिरा वाहन। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर मंगलवार को सुबह घना कोहरा दो वाहनों के लिए हादसे की वजह बन गया। एक पेट्रोल पंप के पास पहले बरेली की ओर से आ रहा एक डीसीएम मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। कुछ देर बाद बरेली की ओर से आ रही एक कार भी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि दोनों वाहनों पर सवार लोग हादसे में बाल-बाल बच गए।
डीसीएम मिनी ट्रक बरेली में सीएनजी के सिलिंडर उतारकर शाहजहांपुर के खानपुर सीएनजी डिपो जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास मिनी ट्रक के चालक ने अचानक कोहरे में सामने से एक वाहन को आता देख उससे बचने का प्रयास किया। स्टीयरिंग मोड़ते ही मिनी ट्रक असंतुलित होकर खाई में चला गया। कुछ देर बाद पीछे से आई एक कार भी कोहरे में अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। दोनों घटनाएं करीब एक घंटे के अंतराल पर 100 मीटर के दायरे में हुईं।
हादसे के दौरान हाईवे पर यातायात सामान्य बना रहा। खास यह है कि हाईवे पर हादसे की थाने पर तत्काल सूचना दे दी गई, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। बाद में डीसीएम और कार के चालकों ने स्वयं क्रेन बुलवाकर अपने वाहनों को खाई से निकलवाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि उन्हें हाईवे पर वाहन खाई में गिरने की किसी से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर खैरपुर चौराहा के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से फिरोजपुर गांव के हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लाेगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी पर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हरप्रीत को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
फिरोजपुर निवासी रवींद्र कौर ने बताया कि उनके पति हरप्रीत सिंह सोमवार को सुबह एक मुकदमे की तारीख पर पीलीभीत गए थे। वहां से वह रोडवेज बस से घर लौट रहे थे। रात में वह खैरपुर चौराहे के पास सलेमपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास बस से उतरकर कुछ कदम चले कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की उन्हें उन्हें टक्कर लग गई। जानकारी मिलने पर हरप्रीत के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में उन्हें उनके घरवाले सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल
पुवायां। पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर लग जाने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। खुटार के गांव रामपुरकलां निवासी आनंद कुमार मंगलवार को पत्नी नीलम के साथ दवा लेने बाइक से पुवायां सीएचसी आए थे। आनंद ने बताया कि वापस घर जाते समय गांव इनायतपुर के पास बाइक चालक खुदागंज के गांव मझिला के उर्वेश की बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में आनंद, नीलम और उर्वेश गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। नीलम और उर्वेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
स्कूटी की टक्कर से छात्र गंभीर घायल
पुवायां। स्कूटी की टक्कर लगने से छात्र गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से चला गया। गांव कमलापुर निवासी राजेश कुमार का पुत्र रोहित एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार को वह शाहजहांपुर रोड पर दलजीत पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक स्कूटी की टक्कर लगने से रोहित घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से उसे सीएचसी भिजवाया गया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि छात्र के घायल होने के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
Trending Videos